एक्सप्लोरर

NASA Trending Post: नासा ने शेयर की इनसाइट मार्स लैंडर की 'Final Selfie', पोस्ट हुआ वायरल

NASA ने इंस्टाग्राम पर इनसाइट मार्स लैंडर की 'फाइनल सेल्फी' (Final Selfie) शेयर की है. ये वायरल पोस्ट आपको हैरान कर सकती है.

Trending News: नासा के इनसाइट मार्स लैंडर (InSight Mars lander) के 2018 में लाल ग्रह (Red Planet) पर आने के बाद से हमारे गूढ़ पड़ोसी ग्रह (Enigmatic Neighbouring Planet) के बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारी यहां वापस भेजी है. NASA अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए समय-समय पर इस लैंडर के बारे में इनफॉर्मेशन शेयर करती रहती है.

अभी हाल ही में नासा ने एक नई पोस्ट शेयर की है जो इनसाइट मार्स लैंडर की "final selfie" को शो कर रहा है. NASA ने लैंडर की सेल्फी शेयर करने के साथ ही कुछ लाइंस भी कैप्शन के तौर पर लिखी है. पोस्ट में जो लिखा है उसका हिंदी अनुवाद कुछ ऐसा है, "हवा में धूल. यह देखने के लिए स्वाइप करें कि मंगल ग्रह के तत्वों के संपर्क में आने वाले 1,211 मंगल दिवस, या सोल, कैसा दिखता है." नासा ने इस पोस्ट के साथ ही साथ दो फोटो शेयर की है. तस्वीरों में से एक तब की है जब लैंडर ने अपनी यात्रा शुरू की थी और दूसरी फोटो अभी हाल ही की है जो उसकी वर्तमान स्थिति को दर्शाती है.
पोस्ट में आगे लिखा है कि, "हमारे इनसाइट मार्स लैंडर ने 24 अप्रैल, 2022 को अपनी लास्ट सेल्फी ली जिसपर धूल की एक परत चढ़ी हुई है, और दूसरी फोटो लैंडर को एक सीमित क्षमता में संचालित करने के बाद प्रदर्शित करती है, जो कि पुराने समय के बिजली के स्तर को उत्पन्न करने में असमर्थ है." अगली कुछ लाइंस में अंतरिक्ष एजेंसी (NASA) ने लैंडर की यात्रा के बारे में बात की है.

क्या है इसका काम

नासा ने लिखा है कि "26 नवंबर, 2018 को इनसाइट मार्स लैंडर मंगल ग्रह पर पहुंचा, जो सौर पैनलों द्वारा संचालित होता है और मंगल के  इंटरनल पार्ट को मापने के लिए डिज़ाइन किए गए उपकरणों से लैस है. लैंडर ने मौसम डेटा और मंगल के पुराने चुंबकीय क्षेत्र के अवशेषों के अध्ययन के साथ-साथ भूकंपों के विश्लेषण को रिकॉर्ड किया, जिससे वैज्ञानिकों को मंगल की ऊपरी परत, मेंटल और कोर की गहराई और संरचना को मापने में सहायता मिली."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NASA (@nasa)

पोस्ट में नासा ने आगे समझाया है कि "अपने पहले मंगल वर्ष (दो पृथ्वी वर्ष) में अपने मिशन लक्ष्यों को प्राप्त करने के बाद से इनसाइट ने एक विस्तारित मिशन चरण में काम किया है. हालाँकि, जैसे-जैसे इसके पैनलों पर धूल जमती जाती है, कम और कम बिजली उपलब्ध होती है. इसके संचालन को जारी रखने के लिए, लैंडर के सीस्मोमीटर के लिए शक्ति को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, वह उपकरण जो मार्सक्वेक को मापता है. वर्तमान दर पर, इनसाइट के दिसंबर तक सीमित संचालन जारी रहने की उम्मीद है जब यह अपना अंतिम सिग्नल घर भेज देगा."

पोस्ट को मिले लाखों लाइक्स
दो दिन पहले शेयर किए जाने के बाद से इस पोस्ट को लाखों लाइक्स (2.7 million likes) मिल चुके हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स को नासा की ये पोस्ट काफी इनफॉर्मेटिव लग रही है. पोस्ट को कई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया गया है. पोस्ट पर नेटीजेंस ढेर सारे कॉमेंट्स के साथ साथ कई सवाल भी पूछ रहे हैं. जिनका जवाब लगातार नासा (NASA) की तरफ से दिए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Watch: ट्रेन के 20 मिनट पहले स्टेशन पहुंचने पर खुशी से झूमे यात्री, रेल मंत्री ने शेयर किया वीडियो

Watch: पिज्जा लेकर फुर्र हो गई चिड़िया, वायरल वीडियो देखा क्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
मछली पकड़ रहे सारस पर दरिंदे का हमला, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें
मछली पकड़ रहे सारस पर दरिंदे का हमला, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget