एक्सप्लोरर

Snake on Plane: मलेशिया में Air Asia के विमान में सांप मिलने से हड़कंप, यात्रा के बीच पायलट ने लिया ये बड़ा फैसला

Snake in AirAsia Flight: विमान में सांप को देखकर यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया. विमान के पायलट ने तुरंत ही विमान को डायवर्ट करके इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) का फैसला लिया.

Snake in AirAsia Flight: मलेशिया में हवाई यात्रा के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब विमान में यात्रियों ने एक सांप को देखा. विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर को केबिन लाइट के पास अचानक एक बड़ा सांप (Snake) दिखा. यात्रियों के बीच सांप को देखकर अफरातफरी का माहौल बन गया. विमान के पायलट ने तुरंत ही विमान को डायवर्ट करके इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) का फैसला लिया. एयरएशिया की फ्लाइट नंबर AK 5748 कुआलालंपुर से तवाऊ (Kuala Lumpur To Tawau) की उड़ान पर था. केबिन लाइट में यात्रियों के ऊपर फिसलते हुए विशाल सांप को देखकर पायलट को तुरंत विमान डायवर्ट करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
 
विमान में सांप मिलने से हड़कंप

विमान के मुख्य सुरक्षा अधिकारी कैप्टन लिओंग टीएन लिंग ने बताया है कि वो एयरएशिया इस घटना से अवगत हैं. उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही दुर्लभ घटना है जो समय-समय पर किसी भी विमान में हो सकती है. मुख्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक एयर एशिया के फ्लाइट (AirAsia Flight) को डायवर्ट करने का फैसला एहतियाती कदम के तौर पर लिया गया था. कैप्टन लियोंग ने इस बात की भी पुष्टि की है कि विमान में सांप मिलने की इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. हालांकि इस बारे में उन्होंने नहीं बताया कि सांप का क्या हुआ.

सांप मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला

बताया जा रहा है कि एयरएशिया की डोमेस्टिक फ्लाइट में उड़ान के दौरान यात्रियों और क्रू मेंबर्स की नजर अचानक सांप पर पड़ गई. ओवरहेड लाइट के पास सांप को सरकते देख यात्री काफी डर गए. जिसके बाद पायलट ने यात्रियों की सुरक्षा और अन्य कारणों से विमान को डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया. हालांकि ये पता भी नहीं चल पाया है कि सांप कैसे विमान में आ गया. इससे पहले एरोमैक्सिको उड़ान के दौरान भी विमान में सांप मिलने से इमरजेंसी लैंडिंग के लिए पायलट को मजबूर होना पड़ा था.

ये भी पढ़ें:

Watch: युवकों ने मिट्टी से बनाई ये शानदार कार, करोड़ों रुपए है कीमत!

Watch: दो लोगों की ऐसी बेमिसाल दोस्ती नहीं देखी होगी आपने, वीडियो देखकर खिल उठेगा चेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन के गेट पर लटके लोगों पर भौंक रहे थे कुत्ते, यूजर्स बोले- वाह! क्या सेफ्टी फीचर है
ट्रेन के गेट पर लटके लोगों पर भौंक रहे थे कुत्ते, यूजर्स बोले- वाह! क्या सेफ्टी फीचर है
पैरालिसिस का नाटक कर रहा था भिखारी, इंजेक्शन देखते ही भरा फर्राटा
पैरालिसिस का नाटक कर रहा था भिखारी, इंजेक्शन देखते ही भरा फर्राटा
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget