एक्सप्लोरर

खेल दिखा रहे सपेरे के बेटे को ही काट खाया सांप! दर्द से छटपटाने लगा मासूम- वीडियो वायरल

Viral Video: असली हादसा तब हुआ जब सपेरे के बच्चे ने खेल-खेल में उस सांप को हाथ में पकड़ने की कोशिश की. कुछ ही पलों में नजारा तमाशे से त्रासदी में बदल गया.

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. यह वीडियो किसी मोहल्ले की गली का है जहां एक सपेरा अपने पारंपरिक अंदाज में लोगों को सांप का खेल दिखा रहा था. उसके सामने दो टोकरी रखी थीं और दोनों में मौजूद थे जहर से भरे खतरनाक कोबरा. एक तरफ बीन की आवाज पर कोबरा फन उठाकर लहरा रहा था तो दूसरी ओर दूसरा सांप अचानक टोकरी से बाहर निकलकर इधर-उधर घूमने लगा. देखने वाले हैरान थे लेकिन असली हादसा तब हुआ जब सपेरे के बच्चे ने खेल-खेल में उस सांप को हाथ में पकड़ने की कोशिश की. कुछ ही पलों में नजारा तमाशे से त्रासदी में बदल गया.

कोबरा को रस्सी की तरह उठा खेल रहे थे सपेरे के बच्चे

वीडियो की शुरुआत में सपेरा अपने दोनों सांपों के साथ गली में बैठा नजर आता है. बीन की धुन पर एक कोबरा टोकरी से बाहर निकलता है और फन उठाकर लहराने लगता है. वहीं दूसरी टोकरी से निकला कोबरा जमीन पर घूमता रहता है. लोग हैरानी से तमाशा देखते रहते हैं और बच्चे भी इस नजारे को देखने के लिए आगे आ जाते हैं. इसी दौरान सपेरे के दो बच्चे आगे बढ़ते हैं. वे बिना डरे सांप को हाथ से पकड़कर उठाने लगते हैं. देखने वालों के लिए यह और भी हैरतअंगेज पल था कि इतने छोटे बच्चे इतने खतरनाक सांपों को बिना किसी झिझक के हाथ से छू रहे हैं. जैसे ही सांप गली से दूर जाने लगता है तो बच्चे खड़े होकर उसे किसी रस्सी की तरह पकड़कर हवा में लटकाते हैं.

सांप ने डसा तो दर्द से तड़पने लगा मासूम

यही खेल उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हो जाता है. अचानक मौका पाते ही कोबरा सपेरे के छोटे बेटे को फन मार देता है. पल भर में बच्चा जहर भरी काट का शिकार हो जाता है. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि डसे जाने के बाद बच्चा दर्द से छटपटाने लगता है और जमीन पर तड़पने लगता है.जैसे ही यह हादसा होता है, सपेरा फौरन अपनी जगह से कूदकर बच्चे की ओर भागता है.

वह तेजी से सांप को पकड़कर बच्चे से अलग करता है. भीड़ में खड़े लोग भी दहशत में आ जाते हैं और चारों ओर अफरा-तफरी मच जाती है. हालांकि वीडियो अचानक यहीं खत्म हो जाता है और उसके बाद बच्चे की हालत क्या हुई इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई... आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट...कुछ हैरान तो कुछ भड़के

वीडियो को Abhishek Golu Srivastava नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अरे ये लोग सांप के जहर वाले दांत तोड़ देते हैं. एक और यूजर ने लिखा...सांप को रस्सी समझा था, आ गया स्वाद. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस तरह के लोगों को जेल भेजो जो इस तरह से मौत से मजाक करते हैं.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Police Station Viral Video: अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget