एक्सप्लोरर

Watch: कीव में रूसी हवाई हमले की चपेट में आई 7 साल की बच्ची, तस्वीरें वायरल

Russia Ukraine War: रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में एक बच्ची रूसी हमले की चपेट में आ गई. बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. इस बच्ची की हालत अब स्थिर बताई जा रही है.

Russia Air Strike In Kyiv: यूक्रेन (Ukraine) और रूस (Russia) के बीच जंग (War) जारी है. इस जंग में यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है. यूक्रेन की मानें, तो इस जंग में सबसे ज्यादा उनके नागरिकों की मौत हुई है. आए दिन यूक्रेनी नागरिक रूसी हमले का शिकार हो रहे हैं. वहीं रविवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव में एक सात वर्षीय बच्ची रूसी हमले की चपेट में आ गई.

मिली जानकारी के अनुसार, यूक्रेन के कीव में रविवार तड़के रूस ने एक रिहायशी इमारत पर हमला कर दिया. इस हमले में इमारत गिर गई और एक बच्ची मलबे में दब गई. स्थानीय प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को मलबे से निकाला और उसे ओहमतदित नेशनल चिल्ड्रन स्पेशलाइज्ड हॉस्पिटल ले जाया गया.

अस्पताल द्वारा जारी बयान में कहा गया कि बच्ची को विस्फोट के कारण चोटें लगी थी. बच्ची की हालत को देखते हुए तुरंत सर्जरी की गई और अब बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि लड़की की 35 वर्षीय मां को भी मलबे से बचा लिया गया है. यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको के अनुसार घायल महिला की पहचान रूसी नागरिक के रूप में हुई है.

रूस-यूक्रेन विवाद क्या है?

रूस चाहता है कि नाटो पूर्वी यूरोप में अपना विस्तार फौरन बंद करे. इससे उसे खतरा है. ब्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) कई बार कह चुके हैं कि यूक्रेन का NATO में शामिल होना रूस को किसी कीमत पर मंजूर नहीं है. वो इसकी लिखित गारंटी चाहते हैं कि यूक्रेन नाटो में नहीं जाएगा. रूस ये भी चाहता है कि नाटो रूस के आसपास अपने देशों द्वारा हथियारों की तैनाती बंद करे. 

दूसरी ओर, यूक्रेन की सेना काफी छोटी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के पास करीब 8.5 लाख सैनिक हैं तो यूक्रेन के पास महज 2 लाख जवान हैं. दोनों के रक्षा बजट में भी काफी अंतर है. यूक्रेन को रूस से खतरा महसूस होता है, इसलिए वह अपनी आजादी बरकरार रखने के लिए ऐसे सैन्य संगठन की जरूरत महसूस करता है जो उसकी रक्षा कर सके और उसके लिए NATO से बेहतर कोई दूसरा संगठन नहीं हो सकता. क्योंकि उसके आसपास के कई दोस्त पहले से नाटो के सदस्य हैं.

ये भी पढ़ें- Viral: कलाबाज़ी खाते इस नन्हे उस्ताद ने हर किसी को किया हैरान, आप भी देखिए ये वीडियो

ये भी पढे़ं- Watch: कुश्ती में बहन को हारते देख भाई ने किया कुछ ऐसा, दिल जीत लेगा ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां ने 30 साल तक नौकरी कर बेटे को बनाया कामयाब, अब बेटे ने दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़े लोग
मां ने 30 साल तक नौकरी कर बेटे को बनाया कामयाब, अब बेटे ने दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़े लोग
स्विमिंग पूल में 'जलपरी' बन उतरी सीमा हैदर, भीगे बदन पानी में लगाई ऐसी डुबकी कि देखते रह गए लोग
स्विमिंग पूल में 'जलपरी' बन उतरी सीमा हैदर, भीगे बदन पानी में लगाई ऐसी डुबकी कि देखते रह गए लोग
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget