एक्सप्लोरर

Trending News: ये है दुनिया का सबसे खूंखार सीरियल किलर, 200 से ज्यादा महिलाओं की कर चुका है हत्या

Trending News: क्या आपने दुनिया के सबसे खतरनाक सीरियल किलर के बार में पढ़ा है. यह सीरियल किलर अब तक 200 से ज्यादा महिलाओं की हत्या कर चुका है. रूस के इस किलर को दो बार उम्रकैद की सजा मिल चुकी है.

Trending News : आपने भारत में कई सीरियल किलर के बारे में पढ़ा और सुना होगा, लेकिन क्या आपने दुनिया के सबसे खतरनाक सीरियल किलर के बार में पढ़ा है. यह सीरियल किलर अब तक 200 से ज्यादा महिलाओं की हत्या कर चुका है. यह रूस का अकेला ऐसा शख्स है जिसे दो बार उम्रकैद की सजा मिल चुकी है. 

रूस की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरियल किलर का नाम मिखाइल पोपकोव (Mikhail Popkov) है. यह पहले रूस में पुलिस विभाग में तैनात था. उसने इतनी हत्याएं करने के पीछे कोर्ट में अजीब तर्क दिया. मिखाइल ने कोर्ट को बताया कि, उसने शहर से गंदगी का सफाया किया है. इन महिलाओं को उनके अनैतिक व्यवहार की सजा मिली है और मुझे इसका जरा भी अफसोस नहीं है.

बर्बरता से करता था मर्डर

रिपोर्ट्स के अनुसार, मिखाइल महिलाओं की हत्या बहुत ही क्रूर तरीके से करता था. हत्या करने के दोरान वह उन पर पर कुल्हाड़ी, हथौड़े और चाकू से कई बार हमला करता था. हत्या के बाद वह शव को जंगलों में फेंक देता था और खुद ही जांच करने पहुंचता था. उसने करीब 2 दशक तक अपने होमटाउन अंगार्स्क में ही ये सारी वारदात कीं. क्योंकि वह पुलिस में तैनात था, इसलिए किसी को उस पर शक नहीं होता था.

ये भी पढ़ें : Watch: 18-20 फीट के अजगर से बिना डरे खेलती रही 6-7 साल की यह बच्ची, बहादुरी देख हर कोई दंग

ऐसे बनाता था शिकार

पुलिस को पूछताछ में मिखाइल ने बताया कि वह पहले क्लब और बार के आसपास कुछ दिनों तक भटकता रहता था. इसके बाद महिलाओं को टारगेट करके उन्हें अपनी गाड़ी में लिफ्ट देता था. फिर उन्हें कहीं ले जाकर रेप करने के बाद टॉर्चर करते हुए मार देता था.

इस तरह आया पकड़ में

पुलिस को मिखाइल लंबे समय तक चकमा देता रहा, लेकिन एक केस में उससे गलती हो गई. पुलिस को एक मृतक महिला के पास मिखाइल की गाड़ी के पहिए के निशान मिल गए. इसके बाद पुलिस को शक हुआ और मिखाइल का डीएनए टेस्ट करवाया गया. इससे पता चला कि उसी ने इतनी महिलाओं की हत्या की है. पूछताछ में पता चला कि वह अब तक 200 से अधिक महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है.

अभी जेल में है

जब पुलिस को मिखाइल के खिलाफ सबूत मिल गए तो उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया गया. 2015 में वहां की लोकल अदालत ने उसे 22 महिलाओं की हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. ये हत्याएं उसने 1992 से 2010 के बीच की थीं. इसके अलावा उसे कुछ और केस में भी आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है.

ये भी पढ़ें : Trending News: अपने पहने हुए कपड़ों को किराए पर देकर यह लड़की 6 साल में ही बन गई करोड़पति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget