एक्सप्लोरर

Trending News: अपने पहने हुए कपड़ों को किराए पर देकर यह लड़की 6 साल में ही बन गई करोड़पति

Trending News: आपने क्या कभी ये सुना है कि कोई अपने पहने हुए कपड़े रेंट पर देकर करोड़पति बन जाए. सुनकर अजीब लगता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने पहने हुए कपड़े रेंट पर देकर करोड़ों कमाए हैं.

Trending News: आपने नए कपड़ों के बिजनेस के बारे में खूब सुना होगा. इस तरह के बिजनेस से कई लोग करोड़पति बन गए ये भी सुना होगा, लेकिन क्या कभी ये सुना है कि कोई अपने पहने हुए कपड़े किराए पर देकर करोड़पति बन जाए. आपको सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है. ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने अपने पहने हुए कपड़े किराए पर लगाकर करोड़ों रुपये कमा लिए हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला विस्तार से.

18 साल की उम्र से ही कर रहीं हैं बिजनेस

रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहने वाली ब्रिटनी मैकक्वॉड (Brittany McQuade) अपने पहने हुए कपड़ों को ऑनलाइन किराए पर लगाती हैं. इस बिजनेस को उन्होंने 18 साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था. आज वह 24 साल की हैं और करोड़ों रुपये की मालकिन हैं. इस बिजनेस से वह लगातार तरक्की कर रहीं हैं. उनके ग्राहकों की संख्या भी अच्छी खासी है. उन्होंने इस बिजनेस से पैसे कमाकर 3.5 करोड़ रुपये का एक शानदार घर भी खरीदा है.

ये भी पढ़ें : Watch: स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के बीच अचानक साली ने मारी एंट्री, फिर जो हुआ वो देखते बनता है

कहां से आया आइडिया

ब्रिटनी बताती हैं कि उन्होंने नोटिस किया कि अक्सर महिलाएं एक पार्टी में एक ड्रेस पहनने के बाद जल्दी उसे फिर से नहीं पहनना चाहती हैं. ऐसे में वह कपड़ा यूं ही रखा रह जाता है, जबकि उसे खरीदते वक्त काफी पैसे खर्च होते हैं. सिर्फ एक दिन के लिए स्टाइलिश नए कपड़े खरीदना सबके बजट में नहीं रहता है. ऐसे में उन्हें पुराने कपड़ों को रेंट पर देने का आइडिया आया. उन्होंने बताया कि जब मैं 18 साल की थी तभी ये आइडिया आया था और उस वक्त मेरे पास कई महंगी और अच्छी ड्रेस का कलेक्शन था. मैं इन्हें कभी कभार ही पहनती थी. मैंने इन्हीं कपड़ों से कुछ पैसे कमाने के बारे में सोचा. धीरे-धीरे ये आइडिया चल निकला.

2021 में कमा चुकी हैं 70 लाख रुपये

ब्रिटनी ने अपने बिजनेस की शुरुआत 25 कपड़ों से की थी. अब उनके पास 300 से ज्यादा ऐसी ड्रेस हैं, जिन्हें पहनकर वह किराए पर लगा रहीं हैं. वह ड्रेस को 1100 से 2000 रुपये तक के किराए पर देती हैं. वह किराए से ही ड्रेस की लागत निकाल लेती हैं. साल 2021 में अबतक वह इस बिजनेस से 70 लाख रुपये से ज्यादा कमा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें : Watch: जब सांप खुद को ही निगलने की करने लगा कोशिश, वीडियो देखकर हर कोई हो रहा हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
Child Falls From Roof: छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Video: छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget