एक्सप्लोरर

थप्पड़ पे थप्पड़! कुंभ जाने वाली ट्रेन के कांच तोड़ रहा था शख्स, RPF ने पकड़कर लगा दी लंका, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेन के शीशे तोड़ता दिखाई दे रहा है, लेकिन अचानक वो आरपीएफ के हत्थे चढ़ जाता है.

Trending Video: महाकुंभ का वक्त चल रहा है. जैसे जैसे महाकुंभ अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है वैसे वैसे प्रयागराज जाने वालों और वहां से आने वालों की भीड़ काफी बढ़ती जा रही है. इन्ही सब के चलते रेलवे से लेकर सड़क परिवहन तक में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इन्ही सब के चलते ट्रेन की जनरल बोगियों से लेकर एसी बोगियों तक के बुरे हाल हैं. आलम ये है कि जब ट्रेन रेलवे स्टेशन पर आती है तो अंदर बैठे लोग भीड़ की वजह ट्रेन के दरवाजे तक बंद कर लेते हैं. इसके बाद बाहर खड़े लोग उग्र हो जाते हैं और ट्रेन के शीशे तोड़ने पर उतारू हो जाते हैं.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेन के शीशे तोड़ता दिखाई दे रहा है, लेकिन अचानक वो आरपीएफ के हत्थे चढ़ जाता है और फिर उसका जो हाल होता है वो आप वीडियो देखकर कर खुद जान जाएंगे.

ट्रेन के शीशे तोड़ रहा था शख्स, आरपीएफ ने भर दिया भूत

कुंभ की भारी भीड़ के चलते रेलवे के घटिया इंतजाम की पोल पूरे देश में खुल गई है. सरकार की ओर से सुविधाओं के तमाम हवाले दिए जाने के बाद भी तस्वीरें कुछ और ही कह रही है. ऐसे में अब एक और खून खौला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे देखने के बाद पहले आपका खून खौलेगा उसके बाद कलेजे को ठंडक भी तुरंत मिल जाएगी. दरअसल, वीडियो में एक शख्स एसी बोगी के दरवाजे ना खुलने से इतना नाराज हुआ कि उसने ट्रेन के शीशों को तोड़ना शुरू कर दिया, जिसके बाद तो मानों वह समझ रहा था कि लोगों का मसीहा बन गया है, लेकिन उसे क्या पता था कि उसका भूत बनाने के लिए आरपीएफ पीछे से अचानक आ जाएगी.

लगातार बरसाए थप्पड़

बस फिर क्या था, आरपीएफ ने जैसे ही उस शख्स को देखा तो पहले तो उसका कॉलर पकड़कर घसीटा और फिर उसके गाल पर लगातार थप्पड़ जड़ दिए. रेलवे को नुकसान पहुंचा रहे शख्स को थप्पड़ खाता देख यूजर्स भी फुल मजे लेने पर तुले हुए हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिस पर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कुंवारों संग खूबसूरत भाभी ने बीच सड़क जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख दिलों पर चल जाएगा खंजर

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफार्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....क्या बात है सर जी, अच्छा सबक सिखाया. एक और यूजर ने लिखा...मार मारकर भूत भर दो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...स्टेशन पर और ज्यादा पुलिस वालों की जरूरत है, जिससे व्यवस्था बनी रहे.

यह भी पढ़ें: ऑर्केस्ट्रा को देख दुल्हन को भूले दूल्हे राजा! कंट्रोल खोया, शर्म बेची और फिर जमकर लगाए ठुमके, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget