एक्सप्लोरर

रिटायर्ड IAS ने बताया 40 साल पहले टीसीएस ने कितनी सैलरी की थी ऑफर, खूब वायरल हो रहा पोस्ट

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि 40 साल पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज मुंबई ने उन्हें पहली सैलरी की पेशकश की थी, जब उन्होंने आईआईटी बीएचयू से ग्रेजुएशन किया था.

Trending News: इंजीनियरिंग करने के बाद ज्यादातर छात्रों का सपना होता है TCS क्लियर करना लेकिन कुछ ही लोग हैं जो टाटा की इस मुश्किल परीक्षा को पास कर पाते हैं. ऐसे में 1989 बैच के एक रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर ने 40 साल पहले आईआईटी के बाद टीसीएस के लिए अप्लाई किया और 40 साल पहले टीसीएस ने उन्हें क्या सैलरी ऑफर की उससे आज आपको रूबरू कराते हैं. रिटायर्ड आईएएस ने यह भी बताया कि बतौर ट्रेनी आईएएस ऑफिसर उन्हें कितनी सैलरी मिला करती थी. रोहित सिंह नाम के इस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सभी को चौंका दिया.

40 साल पहले TCS ने ऑफर की थी इतनी सैलरी

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि 40 साल पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज मुंबई ने उन्हें पहली सैलरी की पेशकश की थी, जब उन्होंने आईआईटी बीएचयू से ग्रेजुएशन किया था. राजस्थान कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मुंबई में अपनी पहली सैलरी के बारे में लोगों को बताया और कहा कि उस वक्त उन्हें टीसीएस ने 1300 रुपये की मामूली सैलरी ऑफर की थी, लेकिन यह सैलरी उस वक्त राजसी मानी जाती थी.

यह भी पढ़ें: Video: ट्रेनिंग के दौरान 'आहा टमाटर बड़े मजेदार' गाने लगीं नर्सरी की टीचर, यूजर्स बोले- ये क्या तमाशा है

एयर इंडिया की बिल्डिंग में करते थे नौकरी

रोहित सिंह ने बताया कि लगभग 40 साल पहले, मुझे आईआईटी बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट से टीसीएस मुंबई में मेरी जॉब लगी, 1300 रुपये के शानदार वेतन के साथ नरीमन प्वॉइंट में एयर इंडिया की 11वीं मंजिल से समुद्र का नजारा सच में शानदार था. आपको बता दें कि रोहित कुमार अब राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में पोस्टेड हैं, उन्होंने टीसीएस की नौकरी करने से पहले बीएचयू से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था. हालांकि, कुछ वक्त तक इसमें नौकरी करने के बाद वो न्यूयॉर्क के क्लार्कसन यूनिवर्सिटी से CS में मास्टर करने चले गए थे.

यह भी पढ़ें: इंटरव्यू में केवल एक शब्द और ऑफर हो गई डबल सैलरी, जानिए ऐसा क्या कह गई महिला

इतनी थी आईएएस बनने पर पहली सैलरी

पोस्ट को Rohit Singh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख 53 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने पोस्ट को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जब रिटायर्ड आईएएस से उनकी पहली सैलरी के बारे में पूछा तो रोहित सिंह ने बताया कि आईएएस बनने पर उनकी पहली सैलरी 2200 रुपये थी. इसके अलावा कई यूजर्स ने उनके इस शानदार सफर की तारीफ भी की.

यह भी पढ़ें: तूफान की रफ्तार से उड़ती हुई आई मौत, दूर से गिरती हुई बिल्डिंग का वीडियो बना रहे शख्स की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां चीखती रही, मगरमच्छ बच्चे को खींच ले गया, Video देख कांप उठेंगे
मां चीखती रही, मगरमच्छ बच्चे को खींच ले गया, Video देख कांप उठेंगे
Kanwar Yatra Viral Video: बगैर टिकट यात्रा कर रहे थे कांवड़िये, TTE ने ट्रेन से उतारा
बगैर टिकट यात्रा कर रहे थे कांवड़िये, TTE ने ट्रेन से उतारा
मां को याद कर शादी के स्टेज पर रो पड़ा दूल्हा, आपको भी रुला देगा वीडियो
मां को याद कर शादी के स्टेज पर रो पड़ा दूल्हा, आपको भी रुला देगा वीडियो
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget