एक्सप्लोरर

महिला के घर में चुपके से घुसा विशालकाय अजगर, रसोई की पेंट्री से किया गया रेस्क्यू

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को विशालकाय अजगर का रेस्क्यू करते देखा जा रहा है. वीडियो में बताया जा रहा है कि अजगर घर के किचन में छुपा हुआ था.

इन दिनों सोशल मीडिया पर सांपों के कई वीडियो तेजी से वायरल होते देखे गए हैं. सांपों के जहरीले होने के कारण हर कोई इससे काफी ज्यादा डरता है. वहीं अगर यह किसी के घर को अपना निशाना बना वहां अपना डेरा जमा लें तो वहां रहने वाले इंसानों की हालत खराब हो जाती है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा रहा है कि एक अजगर किसी महिला के घर के एक कोने में छुप जाता है, जो की काफी डरावना होता है.

दरअसल सनशाइन कोस्ट स्नेक कैचर्स द्वारा फेसबुक पर शेयर किए गए एक वीडियो में बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक महिला के घर में रात के समय एक सांप घुस जाता है. जिसके आहट के कारण महिला को महसूस होता है कि यह उसके घर में कोई चोर आ गया है. महिला को घर की जांच के दौरान अपनी रसोई की पेंट्री में एक भयंकर अजगर दिखाई दिया.

सनशाइन कोस्ट स्नेक कैचर्स के फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियो में एक व्यक्ति को महिला के घर जाते समय घटना के बारे में डिटेल शेयर करते देखा गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वह व्यक्ति घर में आता है उसे पेंट्री में ले जाया जाता है. कुछ देर खोजबीन करने के बाद अजगर को एक कोने में उलझा हुआ पाया जाता है. इसके बाद वीडियो में उस व्यक्ति को अजगर का रेस्क्यू करते और उसे घर से बाहर ले जाते हुए दिखाया गया है.

सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही इसे कैप्शन दिया गया है 'क्या यह एक चोर है? या पेंट्री में एक बड़ा अजगर!'. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हैरान हो रहे यूजर्स तेजी से शेयर करते नजर आ रहे हैं. वीडियो को सोशल मीडिया पर तकरीबन 53 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है, जिसे लेकर नेटिजन्स ने अपने रिएक्शन में कहा है कि सांपों के कारण अब उनका ऑस्ट्रेलिया में रहना काफी मुश्किल रहा है.

इसे भी पढ़ेंः
रूस ने दी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री को स्पेस में छोड़ने की धमकी, जानें क्या है वजह

पहली बार अपनी बहन को देख भावुक हुआ बड़ा भाई, दिल जीत रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget