एक्सप्लोरर

रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक आंटी जो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी, उन्हें अचानक वायरल होने की सनक चढ़ी.

रील बनाकर फेमस होने की चुल हर किसी को होती है. कोई खुद पर कीचड़ डालता है तो कोई पूरी कोल्ड ड्रिंक की बोतल ही खुद पर उड़ेल लेता है.  हाल ही में एक आंटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आंटी को फेमस होने की ऐसी चुल लगी कि सीधे आंटी को रेलवे अधिकारियों के सामने हाजिर होना पड़ गया. रेलवे स्टेशन पर जब आंटी ने कोल्ड ड्रिंक के साथ रील बनाई तो शायद वो भूल गईं कि रेलवे स्टेशन को गंदा करने पर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, और हुआ भी कुछ ऐसा ही. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

आंटी ने रेलवे स्टेशन पर बनाई धांसू रील

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक आंटी जो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी, उन्हें अचानक वायरल होने की सनक चढ़ी और 2 लीटर की कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर वह खुद को पुनित सुपर स्टार समझ बैठी. इसके बाद आंटी ने बोतल का ढक्कन खोला और पूरी दो लीटर की कोल्ड ड्रिंक खुद पर उड़ेल दी और चिल्लाते हुए ऐसे नाटक किया मानों पुनित सुपरस्टार को ही अपना गुरु मान लिया हो.

खबर केवल सोशल मीडिया पर आधारित दावों पर लिखी गई है, एबीपी लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by CHUTIYAPA 3M ❤️ (@_.chutiyapa._)

फिर यूं पढ़ाया गया शिष्टाचार का पाठ

बताया जा रहा है कि रील वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और आंटी को अधिकारियों ने समझाते हुए एक वीडियो और बना लिया. जब आंटी से पूछा गया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो आंटी ने कहा कि उन्हें भी सोशल मीडिया पर फेमस होने का खुमार चढ़ गया था. वो इस तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहती हैं और पैसा कमाना चाहती हैं. अब वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और यूजर्स आंटी के जमकर मजे ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

यूजर्स बोले, क्यों आंटी आ गया स्वाद?

वीडियो को C**TIYAPA 3M  नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...आंटी को पुनित सुपर स्टार बनने की चुल थी. एक और यूजर ने लिखा...क्यों आंटी आ गया स्वाद. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...आंटी नई नई आई हैं, लोगों की अटेंशन पाना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश
एयर प्यूरीफायर का कमाल...एक झटके में साफ कर दिया पूरा स्मोक
एयर प्यूरीफायर का कमाल...एक झटके में साफ कर दिया पूरा स्मोक
खाकी का यह रूप जीत लेगा दिल! प्रोटेस्टर को दिल्ली पुलिस ने दिया अपना लंच
खाकी का यह रूप जीत लेगा दिल! प्रोटेस्टर को दिल्ली पुलिस ने दिया अपना लंच
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget