एक्सप्लोरर

Watch: बास्केटबॉल मैच के दौरान रेफरी को आया हार्ट अटैक, खिलाड़ी ने CPR देकर बचाई जान

Viral News: अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक बास्केटबॉल गेम के दौरान रेफरी को दिल का दौरा पड़ गया है. बास्केटबॉल खिलाड़ी ने तुरंत सीपीआर देकर रेफरी की जान बचाई.

America Trending News: 11 जून को न्यूयॉर्क (New York) के जेम्सटाउन में द बास्केटबॉल लीग (The Basketball League) खेली जा रही थी. इस दौरान अपर मिडवेस्ट डिवीजन प्लेऑफ़ गेम के दौरान रेफरी अचानक गिर पड़ा. बास्केटबॉल खिलाड़ी ने तुरंत रेफरी को सीपीआर (CPR) दी और उसकी जान बच सकी. सोशल मीडिया के माध्यम से इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जेम्सटाउन कम्युनिटी कॉलेज में खेले जा रहे इस मैच के दौरान अचानक रेफरी गिर जाता है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक रेफरी स्कली को दिल का दौरा पड़ा था. बास्केटबॉल खिलाड़ी माइक्ल कोपलैंड बिना देरी किए सीपीआर देने के लिए आते हैं. 

सीपीआर से बची रेफरी की जान

वीडियो में देखा जा सकता है कि बास्केटबॉल अधिकारी और कोर्टसाइड पर्यवेक्षक भीड़ को भयावह स्थिति को देखने से रोकने के लिए स्कली के आसपास इकट्ठा होते हैं. स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कोपलैंड ने कहा कि वह एक करियर फायर फाइटर हैं, वो खाली समय में बास्केटबॉल खेलते हैं. उन्हें अक्सर ड्यूटी पर सीपीआर देना पड़ता है.

कोपलैंड ने काफी देर तक रेफरी को सीपीआर दिया और उसके 30 मिनट बात स्कली की आंखें खुली. उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया. कोपलैंड ने बताया कि वो रेफरी स्कली के परिवार के संपर्क में रहे हैं. उनके परिवार ने उनको धन्यवाद किया है और वो उम्मीद करत हैं कि स्कली जल्द ठीक हो जाएंगे.

क्या होता है सीपीआर?

CPR कोई दवा या इंजेक्शन नहीं है. यह एक तरह की प्रक्रिया है, जिसे मरीज के शरीर पर इस्तेमाल किया जाता है. इस प्रक्रिया में व्यक्ति की सांस रुक जाने पर सांस वापस लाने तक या दिल की धड़कन सामान्य हो जाने तक छाती को दबाया जाता है, जिससे शरीर में पहले से मौजूद खून संचारित होने लगता है. साथ ही इस प्रक्रिया में मरीज के मुंह में मुंह से सांस भी दी जाती है. सीपीआर की फुल फॉर्म 'कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन'(Cardiopulmonary resuscitation) है.

ये भी पढे़ं- Watch: ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने एक घंटे में किए 3182 पुश-अप्स, बनाया विश्व रिकॉर्ड

ये भी पढे़ं- Watch: डबल डेकर बस में अचानक लगी भीषण आग, धुआं-धुआं हो गया आसमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई मेट्रो में ‘पीकदान’ देख चौंके लोग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
मुंबई मेट्रो में ‘पीकदान’ देख चौंके लोग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
टाइगर ने की स्विमिंग, पानी में यूं बिताए सुकून के पल, वीडियो वायरल
टाइगर ने की स्विमिंग, पानी में यूं बिताए सुकून के पल, वीडियो वायरल

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, जानें क्या है पोती का नाम
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, जानें क्या है पोती का नाम
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
Embed widget