एक्सप्लोरर

कुछ नहीं भाई बस जिंदा वापस आ गया... इंदौर केस के बाद हनीमून को लेकर जमकर वायरल हो रहे ये मीम

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी सोनम को गिरफ्तार किया गया है, दोनों ही शिलॉन्ग अपने हनीमून के लिए गए थे. यहीं राजा की हत्या कर दी गई.

इंदौर के गुमशुदा कपल मामले का अब खुलासा हो चुका है और राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में पत्नी सोनम को गिरफ्तार कर लिया गया है. सोनम ने पति को मरवाने के लिए कुछ लोगों को सुपारी दी थी, पुलिस ने इन तमाम लोगों को भी गिरफ्तार किया है. फिलहाल सभी से मेघालय पुलिस की पूछताछ जारी है. सोनम और राजा रघुवंशी मेघालय के शिलॉन्ग हनीमून मनाने के लिए गए थे, यहीं इस हत्या को अंजाम दिया गया. इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस जारी है, मेरठ के नीले ड्रम वाले कांड की तरह कई लोग अब इस मामले को लेकर भी मीम शेयर कर रहे हैं. 

हनीमून बना खौफ का सबब
शादी के बाद हनीमून पर जाने का सपना हर कपल देखता है, तमाम लोग इसके लिए काफी पहले से ही तैयारियां करते हैं और एक ऐसी जगह चुनते हैं, जहां वो अपने ये खास पल बिता सकें. हालांकि इंदौर वाले कांड के बाद अब हनीमून को लेकर लोगों में काफी खौफ दिख रहा है. मीमर्स भी इसे लेकर खूब मीम शेयर कर रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि हनीमून से वापस लौटना ही अपने आप में एक बड़ी अचीवमेंट है. 

फिल्मों के वीडियो क्लिप वायरल
इस मामले को लेकर सबसे ज्यादा फिल्मों के वीडियो क्लिप शेयर हो रहे हैं, अजय देवगन की एक फिल्म की क्लिप तो सबसे ज्यादा वायरल हो रही है. जिसमें उनकी एंट्री होते ही लोग उनके पैर छूने लगते हैं. इसके कैप्शन पर लोग लिख रहे हैं- बस कुछ नहीं हनीमून से जिंदा वापस आ गया... इसके अलावा अमिताभ बच्चन और हॉलीवुड फिल्मों के क्लिप भी मीम बनाकर शेयर किए जा रहे हैं. जिनमें हीरो को हथियार लेकर तैयार होता दिखाया जा रहा है. कुछ लोग हनीमून को लेकर कई तरह के ऑफर भी पेश कर रहे हैं, जिसमें हनीमून सुरक्षा गार्ड का भी विकल्प दिया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम पोस्ट की बाढ़ सी आ गई है, जैसे लोग नीले ड्रम को शेयर कर खौफ दिखा रहे थे, वैसे ही अब हनीमून ट्रेंड कर रहा है. राजा रघुवंशी की बहन भी इंस्टाग्राम पर अपने भाई के साथ रील शेयर कर रही है, जिसे लेकर यूजर्स ने गुस्सा जाहिर किया है. फिलहाल हर किसी की जुबान पर यही केस चढ़ा हुआ है. 

ये भी पढ़ें - भाई की मौत के बाद लगातार इंस्टा रील शेयर कर रही राजा रघुवंशी की बहन, जमकर भड़क गए यूजर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Cute Kid Viral Video : मां की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा 3 साल का मासूम, फिर जो हुआ
मां की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा 3 साल का मासूम, फिर जो हुआ
Monkey Viral Video: क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब
क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब
Father's Love: पैसे नहीं थे, बाल्टी पर पेस्ट्री सजाकर मनाया बेटे का जन्मदिन
पैसे नहीं थे, बाल्टी पर पेस्ट्री सजाकर मनाया बेटे का जन्मदिन

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget