एक्सप्लोरर

रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी सफेद कार का दरवाजा खोलकर बड़े ही टशन और गुस्से में बाहर निकलता है. वह दूसरी कार में बैठे ड्राइवर को बाहर आने का इशारा करता है.

सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त ज़रा-सी बात पर आपा खो देना और दूसरों से उलझना कभी-कभी कितना भारी पड़ सकता है, इसका एक जीता-जागता और मजेदार उदाहरण सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो हर किसी को सीख दे रहा है कि बिना सामने वाले की ताकत जाने कभी भी सड़क पर पंगा नहीं लेना चाहिए. वीडियो में एक शख्स अपनी कार से उतरकर दूसरी कार वाले को मारने-पीटने की नीयत से ललकारता है, लेकिन जैसे ही सामने वाली कार का दरवाजा खुलता है, नजारा देखकर उसके पसीने छूट जाते हैं.

टशन में उतरा बंदा, ललकारने लगा दूसरी कार वाले को

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी सफेद कार का दरवाजा खोलकर बड़े ही टशन और गुस्से में बाहर निकलता है. वह दूसरी कार में बैठे ड्राइवर को बाहर आने का इशारा करता है और चिल्लाते हुए लड़ाई की पूरी तैयारी में दिखता है. बंदे का एटीट्यूड देखकर ऐसा लगता है मानो वह खुद को इलाके का सबसे बड़ा पहलवान समझ रहा हो.

कार से निकला 'खली जैसा इंसान', मिनटों में ढीली हुई अकड़

लेकिन जैसे ही दूसरी कार का दरवाजा खुलता है और उसमें से ड्राइवर बाहर आता है, सारा माजरा ही पलट जाता है. कार से बाहर निकलने वाला शख्स कोई आम इंसान नहीं, बल्कि पहाड़ जैसा विशालकाय और लंबा-चौड़ा 'द ग्रेट खली' जैसा महाबली था. उसकी कद-काठी और भारी-भरकम शरीर देखकर लड़ाई की चुनौती देने वाले शख्स के तो तोते उड़ गए.

जो शख्स एक सेकंड पहले तक मारने की धमकी दे रहा था, वह इस 'महाबली' के सामने बिल्कुल बौना नजर आने लगा और उसकी सारी हेकड़ी एक ही पल में भीगी बिल्ली में बदल गई.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

नेटिजन्स बोले- "इसे कहते हैं औकात याद आना"

यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का मनोरंजन का जरिया बन गया है. लोग छोटे कद वाले बंदे के रिएक्शन और अचानक बदले रवैये पर जमकर चटकारे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा... "कार से निकलते ही बंदे को अपनी पूरी जिंदगी आंखों के सामने घूमती हुई दिखी होगी." दूसरे यूजर ने कमेंट किया..."सड़क पर कभी किसी को कमजोर समझने की गलती नहीं करनी चाहिए, सबक मिल गया भाई को." वहीं एक और यूजर ने चुटकी ली..."बंदे का एंगर इशू एक सेकंड में ठीक हो गया, इससे बेहतरीन इलाज कुछ नहीं हो सकता."

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच
परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget