एक्सप्लोरर

मार्केट में आ गया एसी वाला हेलमेट, गुजरात में सिर पर लगा कर ड्यूटी करते दिखे पुलिसकर्मी, देखें वीडियो

अब पुलिसकर्मियों को भरी गर्मी में परेशान होकर ड्यूटी करने की जरुरत नहीं है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो गुजरात का है जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने एक खास तरह का हेलमेट पहना हुआ है जिसमें एसी लगा हुआ है.

Trending Video: देश में भीषण गर्मी का कहर चालू है. हर तरफ लोग गर्मी से परेशान हैं. बाहर निकलने से पहले भी लोग हजार बार सोचते हैं. हाल ही में मक्का हज करने गए करीब 600 लोग गर्मी के कारण मौत का शिकार हो गए. ऐसे में सरकार के कुछ महकमे ऐसे हैं जिन्हें गर्मी हो या बरसात, बाहर के वातावरण में ही काम करना होता है. उन्हीं में से एक है ट्रैफिक पुलिस. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो ट्रैफिक पुलिस के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है, क्योंकि अब पुलिसकर्मियों को भरी गर्मी में परेशान होकर ड्यूटी करने की जरुरत नहीं है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो गुजरात का है जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने एक खास तरह का हेलमेट पहना हुआ है जिसमें एसी लगा हुआ है. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

हेलमेट में लगा दिया एसी

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बीच सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक विशेष तरह का हेलमेट पहना है जिसमें एसी लगा हुआ है और यह हेलमेट अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. दरअसल, हेलमेट पर लगे एसी का मुंह पुलिसकर्मी के चेहरे की तरफ है और हेलमेट के अंदरुनी हिस्से में भी वो कूलिंग कर रहा है. जिससे भरी गर्मा में पुलिसकर्मी के सिर और चेहरे को ठंडक मिल रही है. एसी को ऑन करने के लिए ड्रेस पर ही एक पावरफुल बैटरी लगी हुई है जिससे एसी लगातार चलता रहता है. एसी का कंट्रोल हेलमेट के पीछे वाले ऊपरी हिस्से पर दिया हुआ है.

देखें वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को @Gulzar_sahab नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 लाख 85 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं कई बार वीडियो को लाइक भी किया गया है. ऐसे में यूजर्स इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...चलो अच्छा है कम से कम पुलिस वालों का दिमाग तो ठंडा रहेगा. एक और यूजर ने लिखा...गुजरात है तो मुमकिन है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये सब ईजाद करने वाले को में दिल से सलाम करता हूं.

यह भी पढ़ें: Video: पहाड़ों में लगी आग के बीच रील बनाने की सनक, महिला का वीडियो हो रहा वायरल

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget