एक्सप्लोरर

पिटबुल बन गया स्पाइडर मैन, कई फीट ऊंची दीवार को ऐसे कर दिया पार- वीडियो देख लोग हैरान

Dog Becomes Spiderman: सोशल मीडिया पर पिटबुल डॉग का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपनी फुर्ती दिखाता हुआ नजर आ रहा है. वह किसी स्पाइडर-मैन की तरह दीवार पर चढ़ रहा है.

Dog Becomes Spiderman: लोगों को जानवरों से बहुत प्यार होता है. और खासतौर पर  डॉग्स लोगों को काफी पसंद होते हैं. पेट एनिमल्स में बात की जाए तो सबसे ज्यादा लोग डॉग्स रखना पसंद करते हैं. डॉग्स न सिर्फ लोगों के अच्छे दोस्त होते हैं. बल्कि एक बेहद चौकन्ने प्रहरी भी होते है. डॉग्स की कई ब्रीड होती हैं. लोगों को अलग-अलग ब्रीड के डॉग पसंद होते हैं. पिटबुल की ब्रीड काफी खतरनाक मानी जाती है.

इस ब्रीड के डाॅग्स लोग घर की सेफ्टी के लिहाज से काफी अच्छे होते हैं. दिखने में भी काफी खतरनाक लगते हैं. इस वीडियो में पिटबुल डॉग अपनी फुर्ती दिखाता हुआ नजर आ रहा है. वह किसी स्पाइडर-मैन की तरह दीवार पर चढ़ता हुआ नजर आ रहा है. लोगों को पिटबुल का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. 

पिटबुल बना स्पाइडर-मैन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पिटबुल डॉग दिखाई दे रहा है. ब्लैक कलर का पिटबुल डॉग वीडियो में दीवार पर चढ़ने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है. पिटबुल डॉग दीवार पर एक पेड़ के सहारे चल रहा है. सामान्य तौर पर पिटबुल इस तरह से दीवार पर नहीं चढ़ पाते हैं. लेकिन वीडियो में दिख रहा पिटबुल बड़े ही ध्यानपूर्वक तरीके से दीवार के पास लगे पेड़ के सहापे ऊपर चढ़ रहा है.

स्पाइडर-मैन की तरह उसने अपनी चढ़ाई जारी रखी और आखिर में वह दीवार पर चढ़ने में कामयाब हो जाता है. सोशल मीडिया पर स्पाइडर-मैन बने इस पिटबुल का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. 

 

लोग कर रहे हैं तारीफ

वायरल हो रहे इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 1.6 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों के भी काफ़ी कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'कितना अद्भुत है आप सोच नहीं सकते उसने खुद को इसके लिए किस तरह तैयार किया होगा.'

एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'क्या बात है यह डॉग तो एक निंजा है.' एक और अन्य यूज़र ने कमेंट किया है 'पता नहीं चल पा रहा था आखिर में वह किस तरह से दीवार पर करेगा लेकिन मजा आ गया.' एक और यूजर ने लिखा है 'स्पाइडर डॉग'. 

यह भी पढ़ें: वेडिंग फोटोशूट है या फायर ब्रिगेड की ट्रेनिंग... कपड़ों में आग लगाकर दौड़े दूल्हा-दुल्हन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: सड़क पर कार फंसी तो मदद को दौड़ा बच्चा, वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल
सड़क पर कार फंसी तो मदद को दौड़ा बच्चा, वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल
Viral Video: छोटे से पप्पी को बचाने आए मंकेश भाई, छलांग लगा-लगाकर किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
छोटे से पप्पी को बचाने आए मंकेश भाई, छलांग लगा-लगाकर किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Viral Love Story: कोमा में गई प्रेमिका का 7 साल तक किया इंताजर, होश आते ही भरी मांग
Video: कोमा में गई प्रेमिका का 7 साल तक किया इंताजर, होश आते ही भरी मांग
Delhi Viral Video: तेरे जैसे रोज नापता हूं...पुलिस से भिड़ा वकील, जमकर की बदतमीजी
तेरे जैसे रोज नापता हूं...पुलिस से भिड़ा वकील, जमकर की बदतमीजी

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget