एक्सप्लोरर

सांप के काटने पर कोबरा को ही डिब्बे में बंद करके अस्पताल ले गया शख्स , देखें वीडियो

Viral Video: मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का है जहां एक शख्स को स्पेक्टिकल कोबरा ने डस लिया. इसके बाद शख्स भी सवा शेर निकला, उसने सांप को पकड़ा और पकड़ कर डिब्बे में बंद कर दिया.

Trending Video: दुनिया अजीब अजीब तरह की घटनाओं से रोजाना रूबरू होती है, सोशल मीडिया का इसमें बहुत बड़ा योगदान होता है, सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. जहां एक शख्स को जहरीले सांप ने काट लिया है और शख्स उसी सांप को पकड़कर अस्पताल अपना इलाज कराने पहुंच गया है. इस दौरान शख्स ने जो कारनामा किया है उसकी डॉक्टर भी तारीफ कर रहे हैं.

जिस सांप ने काटा उसे ही अस्पताल ले आया शख्स

मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का है, जहां एक शख्स को स्पेक्टिकल कोबरा ने डस लिया, इसके बाद शख्स भी सवा शेर निकला, उसने सांप को पकड़ा और पकड़ कर डिब्बे में बंद कर दिया. डिब्बा बंद सांप को लेकर शख्स अस्पताल पहुंच गया जिससे कि वह डॉक्टर्स को बता सके कि उसे किस सांप ने काटा है और उसका इलाज हो पाए. जैसे ही शख्स डिब्बे में बंद सांप को अस्पताल लेकर पहुंचा, वहां मौजूद कर्मचारियों में एक हड़कंप सी मच गई, सांप डिब्बे के अंदर फन फैलाए बैठा था और फूंक मार रहा था.

डॉक्टर ने की तारीफ, शख्स की हालत में सुधार

आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी के हरि मिश्रा नाम के एक शख्स को कोबरा सांप ने डस लिया था, जिसके बाद उसे यह अंदाजा हुआ कि सांप जहरीला है और इससे उसकी जान जा सकती है, लिहाजा शख्स ने हिम्मत करके सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया और उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स से डॉक्टर सांप को डिब्बे में बंद करने का कारण पूछ रहे हैं, इसके बाद डॉक्टर शख्स की तारीफ भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसा काम तो केवल पंडित जी ही कर सकते हैं. फिलहाल शख्स का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.

बेहद खतरनाक होता है कोबरा

कोबरा या फिर नाग, भारत का दूसरा सबसे जहरीला सांप है जो अपने न्यूरोटॉक्सिन वेनम से एक व्यस्क इंसान को 40 मिनट के भीतर मौत की नींद सुला सकता है. इसके काटने पर झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़कर सीधे अस्पताल जाना चाहिए, वरना इससे आपकी जान भी जा सकती है. भारत के लगभग हर कोने में कोबरा सांप पाए जाते हैं.

गलत आदमी से पड़ गया पाला

वीडियो को @avneeshofficial नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक की लोगों ने देखा है तो वहीं यूजर्स का कहना है कि नागराज का गलत आदमी के साथ पाला पड़ गया है. ऐसे में कुछ यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि इतनी हिम्मत गांव का आदमी ही दिखा सकता है, अगर किसी शहरी व्यक्ति को सांप काट ले तो उसकी मौत तो डर से ही हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: तपती दोपहर में बीच सड़क पर अपने लाल को दुलारती दिखी महिला, यूजर्स बोले- इस दुनिया में सबसे बड़ा योद्धा मां है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Worker Viral Video : दीवार पर बैठे छत खोद रहा था मजदूर, अचानक भरभराकर गिरी दीवार
दीवार पर बैठे छत खोद रहा था मजदूर, अचानक भरभराकर गिरी दीवार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
मां तो मां होती है... गाय के बछड़े को दूध पिलाती कुतिया का वीडियो वायरल
मां तो मां होती है... गाय के बछड़े को दूध पिलाती कुतिया का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
Embed widget