एक्सप्लोरर

Video: किसी चैलेंज से कम नहीं है लोकल ट्रेन से उतरना, दूसरे की पीठ पर हाथ मारकर धड़ाम से गिरा शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची है, यह ट्रेन इस तरह से खचाखच भरी हुई है कि इसमें न तो पैर रखने की गुंजाइश है और न ही सांस लेने की.

Trending Video: मुंबई की रीढ़ कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन रोज लाखों लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचाती है. कहते हैं कोई शख्स तब तक सच्चा मुंबईकर नहीं हो सकता जब तक वह लोकल ट्रेन में चढ़ने और उतरने की कला न सीख जाए. भीड़ के समुद्र में गोता लगाकर आपको मुंबई लोकल में चढ़ना और उतरना पड़ता है. ऐसे में मुंबई लोकल के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिनमें मुंबई के लोगों की खतरनाक कलाएं देखने को मिल जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो मुंबई लोकल में रोज SUFFER करने वाले लोगों की गाथा को गला फाड़ फाड़कर बयान कर रहा है. 

मुंबई लोकल की भीड़ में शख्स ने दिखाई कला बाजी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची है, यह ट्रेन इस तरह से खचाखच भरी हुई है कि इसमें न तो पैर रखने की गुंजाइश है और न ही सांस लेने की. ऐसे में ट्रेन जब स्टेशन पर रुकती है तो प्लेटफॉर्म पर भीड़ का एक और समंदर ट्रेन और उसके यात्रीयों पर सितम करने तैयार खड़ा है. ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर रुकती है, वहां मौजूद भीड़ ट्रेन पर इस कदर लपकती है जैसे भूखा खाने पर लपकता है. इस दौरान जिन यात्रियों को स्टेशन पर उतरना होता है उनके लिए यह पल मुसीबत भरा बन जाता है.

देखें वीडियो

कोहनी घुसाई और जीत ली जंग

मुंबई लोकल की भीड़ ऐसी है कि इंसान चढ़ने से पहले हजार बार सोचेगा. लेकिन एक सच्चा मुंबईकर इस भीड़ से डरता नहीं बल्कि इस भीड़ से डील करता है. वह पहले शेर की तरह 3 कदम पीछे हटता है और फिर छलांग मारकर तमाम भीड़ को चीरता हुआ सीधे सीट पर पहुंचता है. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स ने मुंबई लोकल से उतरने के लिए अपनी कोहनी को हथियार बनाया और उसी से सभी को रौंदता हुआ ट्रेन से बाहर ऐसा कूदा कि जमींदोज हो गया.

युवक का साहस देखकर चौंक पड़ेंगे आप

मुंबई लोकल में चढ़ पाना जितना मुश्किल है उतना ही मुश्किल है उससे उतरना. लोकल ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के साहस का कोई तोड़ नहीं है. जो शख्स मुंबई लोकल में आसानी से चढ़ और उतर सकता है उसे जीवन में कोई दुख परेशान नहीं कर सकता. वायरल वीडियो में शख्स जिस तरह से लोकल ट्रेन से उतर रहा है उसे देखकर लग रहा है कि वह WWE खेल रहा है. ट्रेन से उतरते हुए जैसे धूल में लठ चलाते हैं वैसे वह कोहनी चला रहा है, और जो उसके लपेटे में आ रहा है उसे अपनी कोहनी से कूटे जा रहा है. आखिर में वह ट्रेन से बाहर निकलने में कामयाब हो जाता है, लेकिन प्लेटफॉर्म पर इस तरह से गिरता है बरेली के  बाजार में झुमका गिरा हो.

मुंबई लोकल में यह नया नहीं है

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का भी वीडियो को लेकर बहुत कुछ कहना है. एक यूजर ने लिखा...यह मुंबई लोकल में रोज का है, वहां बहुत भीड़ होती है. एक और यूजर ने लिखा...दूसरे को कोहनी मार रहा था, अंत में खुद गिर पड़ा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इसलिए कहते हैं जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है.

यह भी पढ़ें: छात्रा ने पीरियड्स में लगाया था पैड, क्लास टीचर ने चेकिंग के नाम पर उतरवाया- हैरान करने वाली खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी स्कूल में हसीना के डांस ने मचा दिया धमाल- वीडियो वायरल
सरकारी स्कूल में हसीना के डांस ने मचा दिया धमाल- वीडियो वायरल
Viral Video: तेरा ही जलवा पर बागपत पुलिस का डांस- वीडियो वायरल
तेरा ही जलवा पर बागपत पुलिस का डांस- वीडियो वायरल
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
भारत में मुफ्त इलाज पाकर हैरान रह गया अमेरिकी टूरिस्ट- वीडियो वायरल
भारत में मुफ्त इलाज पाकर हैरान रह गया अमेरिकी टूरिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget