एक्सप्लोरर

भूतों को भी नचा लेते...श्मशान घाट पर लोगों ने बुलाया आर्केस्ट्रा बैंड, यूजर्स बोले- इससे तो मुर्दे भी जाग जाएंगे

स्टेज पर झूमती ऑर्केस्ट्रा, नीचे मस्ती में झूमती भीड़ और ठीक पास में चिताओं की जलती लपटें. वीडियो देखकर समझ नहीं आएगा कि मरने वाला शख्स मोक्ष को प्राप्त हुआ है या तृप्त हुआ है.

Trending Video: श्मशान घाट का नाम सुनते ही जहन में एक गंभीर माहौल, आंसू, चिताओं की लपटें और शांति का दृश्य उभरता है, लेकिन अगर हम कहें कि किसी श्मशान में DJ बज रहा था, ऑर्केस्ट्रा ठुमके लगा रही है और लोग नाच गाना कर रहे हैं, तो? न यकीन होगा, न समझ आएगा कि ये क्या तमाशा है. लेकिन जनाब, ये हकीकत है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि श्मशान घाट पर लोग आत्मा की शांति छोड़कर, अपने पैर की मूवमेंट पर ध्यान दे रहे हैं.

स्टेज पर झूमती ऑर्केस्ट्रा, नीचे मस्ती में झूमती भीड़ और ठीक पास में चिताओं की जलती लपटें. वीडियो देखकर समझ नहीं आएगा कि मरने वाला शख्स मोक्ष को प्राप्त हुआ है या तृप्त हुआ है. इस वीडियो को देखकर इंटरनेट पर लोग हैरान, परेशान और लोटपोट हो रहे हैं. कुछ कह रहे हैं कि यह भारत में ही हो सकता है., तो कुछ का कहना है अब मोक्ष भी DJ बीट्स पर मिलेगा.

श्मशान घाट पर लोगों ने नचाई ऑर्केस्ट्रा!

श्मशान घाट... जहां लोग किसी अपने को अंतिम विदाई देने आते हैं, जहां चिताओं की लपटें उठती हैं और वातावरण गमगीन रहता है. लेकिन अगर हम कहें कि एक श्मशान घाट पर DJ बज रहा था, ऑर्केस्ट्रा वाले स्टेज पर नाच रहे थे, और लोग चिताओं के पास खड़े होकर ठुमके लगा रहे थे, तो? न भरोसा होगा, न समझ आएगा कि ये आखिर हो क्या रहा है. हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में दिख रहा है कि श्मशान घाट के बीचों-बीच ऑर्केस्ट्रा वालों ने स्टेज जमा लिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Trendy larka (@trendy_larka)

लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

DJ पर तेज म्यूजिक बज रहा है, ऑर्केस्ट्रा गर्ल्स मस्त अंदाज में ठुमके लगा रही हैं और लोग नीचे से नोट उड़ाकर उनकी परफॉर्मेंस को एन्जॉय कर रहे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इस "मोक्ष महोत्सव" के बीच में ही चिताएं जल रही हैं, धुआं उठ रहा है और लोग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे. इतना ही नहीं, कुछ लोग स्टेज के नीचे खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं, तो कुछ सीधे चिताओं के पास ही नाचने में मस्त हैं.

यह भी पढ़ें: इसे पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है...छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान 

यूजर्स ने भी उड़ाई मौज

वीडियो कहां का है, ये साफ नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि ये किसी ऐसे समुदाय का मामला हो सकता है जो मरने के बाद शोक नहीं, बल्कि उत्सव मनाने में यकीन रखते हैं. कई जगहों पर अंतिम यात्रा को जश्न की तरह मनाया जाता है ताकि मरने वाले की आत्मा खुश होकर मोक्ष प्राप्त कर सके.

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अब श्मशान में भी एंट्री टिकट लगने वाली है, VIP पास भी मिलेगा. एक और यूजर ने लिखा...यह भारतीय संस्कृति और परंपराओं का मजाक उड़ाने जैसा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...कुछ ने इसे नया ट्रेंड मानकर कहा, अब मौत भी पार्टी के बिना अधूरी लगती है.

यह भी पढ़ें: औरंगजेब की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर... हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget