एक्सप्लोरर

इसे पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है...छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान 

वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा सा बच्चा दुनिया के लगभग सभी देशों की राजधानियां ऐसे बता रहा है, जैसे मां की कोख से ही याद करके ही दुनिया में आया है. यूजर्स बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Trending Video: कहते हैं कि इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है. आसमान में खेती भी हो सकती है और मछलियां भी परिंदों की तरह उड़ते हुए दिख सकती हैं. AI के जमाने में कुछ भी हो सकता है और इस बात पर हैरानी भी नहीं होनी चाहिए. लेकिन एक छोटी सी उम्र, जिसमें बच्चा बोलना भी नहीं सीखता, ऐसे में अगर कोई बच्चा बड़े-बड़े जवाब देने लग जाए तो आप हैरान ही नहीं होंगे, बल्कि सिर भी पकड़ लेंगे. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा ऐसे-ऐसे जवाब दे रहा है, जिन्हें याद कर पाना बड़ों के लिए भी टेढ़ी खीर होता है. 

सोशल मीडिया पर आपने कई हैरान करने वाले वीडियो देखें होंगे, लेकिन अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर आप यही कहेंगे कि ऐसे बच्चे पैदा नहीं होते बल्कि प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जाते हैं. वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा सा बच्चा दुनिया के लगभग सभी देशों की राजधानियां ऐसे बता रहा है, जैसे मां की कोख से ही याद करके ही दुनिया में आया है. 

इसने तो अभिमन्यु को भी पीछे छोड़ दिया

महाभारत का एक पात्र है वीर अभिमन्यु. कहा जाता है कि अभिमन्यु जब मां के पेट में थे, तभी उन्होंने अपने पिता अर्जुन से चक्रव्यूह भेदने की कला सीख ली थी. आज के जमाने में ऐसा होना असंभव माना जाता है, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आपको भगवान की बनाई इस दुनिया पर नाज होगा, जहां कभी भी कुछ भी हो सकता है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pradeep Kumar (@sosal_midiyapk)

राजधानियों के नाम रट कर आया बच्चा

वायलर हो रहे वीडियो में एक बच्चा जिसकी उम्र 4 से 5 साल लग रही है, वह किसी की गोद में है. वह शख्स बच्चे से दुनिया के तमाम देशों की राजधानियों के बारे में सवाल कर रह है और बच्चा अपनी तोतली आवाज में ऐसे जवाब दे रहा है, जैसे यह उसके बाएं हाथ का खेल हो. वीडियो देखकर आप भी बच्चे पर गर्व करेंगे. 

यूजर्स ने की बच्चे की तारीफ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो sosal_midiyapk नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. इस वीडियो को अभी तक 284,891 लाइक मिल चुक हैं. इस वीडियो देखकर यूजर्स कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मुबारक हो आपके घर में बिना इंटरनेट के गूगल चलता है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिख, इसको दूध की जगह गूगल पियाया गया है क्या भाई सहाब. एक अन्य यूजर ने लिखा, ओह भाई... मेरी दादी ने फिर से जन्म ले लिया.  

यह भी पढ़ें: ये है शराब की ताकत! नशे में पटरी पर कपड़े उतारकर बैठा शख्स, ट्रेन को भी दे डाली चुनौती

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज़ में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह बतौर फीचर डेस्क शिफ्ट हेड के रूप में काम कर रहे हैं. अपने 10 साल के पत्रकारिता करियर में वह टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

प्रांजुल श्रीवास्तव के पास प्रिंट न्यूज़ में काम करने का भी अनुभव है. वह बतौर रिपोर्टर लखनऊ, रायबरेली , मुरादाबाद जैसे शहरों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं. इस दौरान वह नवभारत टाइम्स और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबारों से जुड़े रहे.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है. वह AI संबंधित कोर्स भी कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget