एक्सप्लोरर

बारिश आए तो आए...मगर दावत हाथ से न जाए, इस Video को देखकर आप भी रोक नहीं पाएंगे हंसी

Video Viral: दावत खाने आए लोग तेज बारिश के बावजूद खाना खाने में लगे हुए हैं. बारिश से बचने के लिए लोगों ने शादियों में इस्तेमाल होने वाले गद्दों से अपने सिर को ढंक लिया.

अधिकतर लोग शादी या किसी पार्टी में एक खास मकसद से जाते हैं और वो मकसद 'लजीज पकवान' होता है. केवल कुछ ही लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें सिर्फ शादी का पूरा लुत्फ उठाने की एक्साइटमेंट होती है. शादियों में दिक्कत तब पैदा हो जाती है जब रौनकों के बीच बारिश दस्तक देने लगती है. ऐसे समय पर तो बारिश के प्रेमियों को भी गुस्सा आने लगता है. अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो को ही देख लीजिए, जिसमें दावत खाने के लिए लोग इंद्र देवता की ताकत को भी चुनौती देते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग दावत खाने के लिए बैठते हैं. इसी दौरान वहां तेज बारिश होने लगती है. आमतौर पर बारिश होने पर लोग इधर-उधर भागते नजर आते हैं. लेकिन इस वीडियो में बारिश भी लोगों को लक्ष्य से भटका न सकी. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि लोग तेज बारिश के बावजूद डटे हुए हैं. बारिश से बचने के लिए लोगों ने शादियों में इस्तेमाल होने वाले गद्दों से अपने सिर को ढंक लिया. क्या बच्चा, क्या बुजुर्ग और क्या महिला, सभी लोगों ने बारिश से बचने के लिए यही जुगाड़ निकाला, जो सफल भी रहा. 

जुगाड़ निकालने में आगे हैं भारतीय

वीडियो देखकर तो आप यह समझ ही गए होंगे कि जुगाड़ निकालने के मामले में भारतीयों को कोई टक्कर नहीं दे सकता है. बारिश भी इन लोगों को खाने से रोक न सकी. यह वीडियो कहां का है, इस बारे में तो फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन कमेंट्स सेक्शन में कुछ यूजर्स ने इसे राजस्थान के किसी जिले का बताया है. इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. 

यूजर्स ने लगाए ठहाके

वीडियो को देखने वाले कुछ यूजर्स ने फनी कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'कुछ भी हो जाए लेकिन फ्री का तो खाकर ही जाऊंगा'. जबकि दूसरे ने लिखा, 'पानी बरसे तो बरसे लेकिन खाना न छूटे'. एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये मस्त जुगाड़ है'. इस वीडियो को देखकर तो आपने भी खूब ठहाके लगाए होंगे. लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि ये जुगाड़ तो मस्त है.

ये भी पढ़ें: इस महिला को अपनी सुंदरता से होती थी चिढ़, बिगाड़ लिया पूरा चेहरा, कहा- अब मैं सतुंष्ट हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
Video: शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget