एक्सप्लोरर

इस महिला को अपनी सुंदरता से होती थी चिढ़, बिगाड़ लिया पूरा चेहरा, कहा- अब मैं संतुष्ट हूं

इस महिला ने अपने खूबसूरत चेहरे को बिगड़वाने के लिए अब तक लाखों पैसे खर्च दिए हैं. अब सवाल उठता है कि महिला को अपनी ही खूबसूरती से इतनी चिढ़ क्यों होने लगी थी कि उसने बदसूरत बनने का फैसला कर डाला? 

दुनिया में वैसे तो भगवान ने हर इंसान को खूबसूरत बनाया है. हालांकि कई लोग अपने चेहरे की बनावट और रंग-रूप से खुश नहीं होते और तरह-तरह की प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेते हैं. उन्हें लगता है कि इन सर्जरीज़ से उनकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे. हालांकि हर बार ऐसा मुमकिन नहीं हो पाता. जहां कुछ लोग अपने आपको खूबसूरत बनाने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं तो वहीं एक ऐसी लड़की है, जिसे अपनी खूबसूरती से ही चिढ़ होने लगी थी. लिहाजा उसने अपने चेहरे की खूबसूरती को बदसूरती में बदलवाने का एक अजीबोगरीब फैसला कर डाला.

हम जिस महिला का जिक्र आपके साथ कर रहे हैं, उस महिला ने अपने खूबसूरत चेहरे को बिगड़वाने के लिए अब तक लाखों पैसे खर्च दिए हैं. अब सवाल उठता है कि महिला को अपनी ही खूबसूरती से इतनी चिढ़ क्यों होने लगी थी कि उसने बदसूरत बनने का फैसला कर डाला? 

अपना लुक नहीं था पसंद

अमेरिका के कंसास शहर की इस महिला का नाम जेस्सी है, जो महज 27 साल की है. दरअसल जेस्सी को अपना लुक बिल्कुल पसंद नहीं था. उसे अपना चेहरा भी बहुत नॉर्मल लगता है. कुल मिलाकर वो अपने चेहरे से बिल्कुल खुश नहीं थी. उसे ऐसा लुक चाहिए था, जिसमें वो बाकियों से बिल्कुल अलग लगे. बस फिर क्या था, अपने मन मुताबिक चेहरा पाने के लिए जेस्सी ने अपना ट्रांसफॉर्मेशन करवा डाला. ट्रांसफॉर्मेशन के बाद दुनिया भले ही उसे अजीब नजरों से देख रही है, लेकिन जेस्सी अपने नए लुक से काफी खुश है. वो अब पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस करती है. 

माथे पर बनवा लीं चार गांठें

जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि जेस्सी ने अपने माथे पर चार गांठ उभरवा लिए हैं. अपने कानों की बनावट भी अजीबोगरीब करा ली है. अपने बालों का हेयर स्टाइल भी चेंज करा लिया है. इतना सबकुछ कराने के बाद भी जेस्सी संतुष्ट नहीं है. उसे अब अपनी आंखों की पुतलियों के रंग को बदलवाने की चाहत है. वो अपने लंबे कानों की बनावट में भी बदलाव लाना चाहती है. इसके अलावा, अपने दातों को भी वैम्पायर जैसा करवाना चाहती है. जेस्सी की इच्छाओं ने आपको भी सकते में डाल दिया होगा, क्योंकि ऐसी इच्छाएं शायद उनके अलावा इस दुनिया में और किसी की नहीं होंगी.      

ये भी पढ़ें: दूध पीने से जुड़े 5 ऐसे सवाल, जिनका जवाब अक्सर गूगल पर खोजते रहते हैं लोग, आप भी जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
Video: अंधेरे में सड़क किनारे दहाड़ी मौत, युवकों पर शेर ने किया हमला
अंधेरे में सड़क किनारे दहाड़ी मौत, युवकों पर शेर ने किया हमला

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget