एक्सप्लोरर

ये मातम है या किसी की डोली...अर्थी कांधे पर रखकर डांस करने लगे लोग, खूब बजे ढोल, देखें वीडियो

न सिर झुकाए लोग और न ही मन में मातम. यहां तो शहनाई बज रही है, ढोल नगाड़ों की ताल पर पैर थिरक रहे हैं और लोग कंधे पर अर्थी उठाए डांस कर रहे हैं. वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.

कभी-कभी जिंदगी की सबसे गमगीन रस्में भी ऐसा मोड़ ले लेती हैं कि देखने वाला पल भर के लिए ठहर जाए, फिर मुस्कुरा दे. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों की सोच और संस्कृति पर सवाल भी उठाए और तालियां भी बटोरीं. वीडियो एक गांव का है, जहां कुछ लोग अंतिम यात्रा निकाल रहे हैं. पर ये कोई आम अंतिम यात्रा नहीं है. यहां न कोई आंसू हैं, न चेहरे पर उदासी, न सिर झुकाए लोग और न ही मन में मातम. यहां तो शहनाई बज रही है, ढोल नगाड़ों की ताल पर पैर थिरक रहे हैं और लोग कंधे पर अर्थी उठाए डांस कर रहे हैं. वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.

अर्थी कंधों पर उठाए ढोल नगाड़ों की आवाज पर नाचने लगे लोग

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग बिल्कुल ऐसे डांस कर रहे हैं जैसे किसी बारात में शामिल हो रहे हों. कैमरा पैन करता है तो दिखाई देता है कि अर्थी को चार लोग कंधे पर लिए हुए हैं और उनके आसपास के लोग ताल में ताल मिलाकर झूम रहे हैं. कुछ लोग झुके-झुके बाजू में ताली बजा रहे हैं तो कुछ हवा में हाथ उठाकर थिरक रहे हैं, मानो कोई डीजे नाइट चल रही हो. और इस सबके बीच वो अर्थी शान से आगे बढ़ रही है, जैसे कोई जीवन के जश्न की आखिरी सवारी हो. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दृश्य किसी बुजुर्ग की अंतिम यात्रा का है. कई सारे इलाकों में जब कोई बुजुर्ग 100 साल की उम्र लेकर मरता है तो इसी तरह से जश्न मनाया जाता है. इसलिए बिना किसी रोने-धोने के गांववालों ने इस रस्म को न सिर्फ निभाया, बल्कि पूरे जोश और जिंदादिली से अंतिम संस्कार भी किया. 

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को @NazneenAkhtar23 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये क्या हो रहा है, लगता है लोग सैयारा देखकर भावुक हो गए हैं. एक और यूजर ने लिखा...बहुत से ग्रामीण इलाकों में ऐसा होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई जायदाद बंटेगी अब, इसलिए सारे भाई खुशी से नाच रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल
प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल
Viral Video: 21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget