क्या आप ने कभी पी है पारसी चाय? अगर नहीं तो ट्राई करें डेलनाज़ ईरानी की स्पेशल पारसी चाय
ऐक्ट्रस डेलनाज़ ईरानी ने इंस्टाग्राम पर पारसी चाय का एक वीडियो और बनाने की विधी शेयर करते हुए लिखा है कि ये चाय उनके लिए है जिन्हें अलग तरह की चाय पीना पसंद है.

चाय की चुस्की के साथ अपने दिन की शुरुआत करने वाले चाय लवर्स बिना चाय पिए अपने दिन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. हमारे हिंदुस्तान में हर घर में लोगों की सुबह, चाय के साथ ही होती है. वहीं ये कहना गलत नहीं होगा कि चाय के प्रेमियों के लिए चाय किसी नशे से कम नही होती है, तो ऐसे ही चाय लवर्स के लिए एक नई स्टाइल की चाय इंटरनेट पर वायरल हो रही है. ये चाय इंस्टाग्राम पर मसहूर ऐक्ट्रस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट डेलनाज़ ईरानी ने शेयर की है. दरअसल डेलनाज एक पारसी महिला हैं इसलिए उन्होंने ने पारसी स्टाइल में चाय और उसको बनाने की विधि वीडियो बना कर शेयर की है. साथ ही वो वीडियो में कह रही हैं कि 'मेरी चाय की चर्चा पूरे शहर में होती है'.
View this post on Instagram
पारसी चाय के इंग्रीडिएंट:
1: उबला हुआ पानी
2: पुदीना या पुदीना के पत्ते
3: अदरक
4: चीनी
5: चाय की पत्तियां
6: दूध
पारसी चाय बनाने की विधि:
पारसी चाय बनाने के लिए सबसे पहले पानी उबालें, फिर उसमें पुदीने के पत्ते और अदरक डालें, जब ये अच्छे से उबल जाए तब चीनी और चाय की पत्ती को डालें और उबाल आने पर अंत में दूध डालकर इसे अच्छी तरह उबलने दें. फिल्म कल हो ना हो में काम कर चुकी डेलनाज ने चाय बनाने का पूरा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि 'My chai is the talk of the town'. इसका मतलब है कि उनकी चाय की चर्चा पूरे शहर में होती है. साथ ही डेलनाज ने बताया कि उनके दोस्तों को भी उनके हाथ से बनी चाय बेहद पसंद है, ये एक ऐसी चीज है जिस पर उन्हें वास्तव में गर्व है.
इसे भी पढ़ेंः
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राहुल फिर फेल | Uncut
5 ऐसे सीनियर जिनसे आप कभी न कभी अपने स्टूडेंट लाइफ में मिले ही होंगे!
















