Video: स्टेडियम के बीच से होकर गुजर रही ट्रेन, किसी सपने के सच होने जैसा है नजारा
Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है. जिसे देख यूजर्स इसे सपने के सच होने जैसा बता रहे हैं. वीडियो में एक ट्रेन को फुटबॉल स्टेडियम से होकर गुजरते देखा जा रहा है.

Railway Viral Video: सपनों की दुनिया काफी हसीन और अनोखी होती है. सपने में हम उन चीजों की कल्पना कर सकते हैं. जो असली दुनिया में काफी मुश्किल से ही देखने को मिल सकती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसे देख ज्यादातर यूजर्स इसे सपने के सच होने जैसे ही बता रहे हैं. वहीं ज्यादातर यूजर्स को इस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है.
दरअसल हाल ही में एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है. इसमें एक ट्रेन को फुटबॉल के मैदान से होकर गुजरते देखा जा रहा है. इस दौरान मैदान में खिलाड़ी खेलते नजर आ रहे हैं. वहीं स्टेडियम के किनारे बने स्टैंड पर लोगों को भी मैच का लुत्फ लेते देखा जा सकता है. इसी दौरान तेजी से सामने आई ट्रेन को देख सभी उसके ड्राइवर को चीयर कर रहे हैं.
स्लोवाकिया में यह नैरो गेज रेलवे एकमात्र ऐसा रेलवे है जो एक सॉकर स्टेडियम के बीच से होकर गुजरता है...#ViralVideos #TrendingNow #trending pic.twitter.com/4NmgifIJ6Y
— Narendra Singh (@NarendraNeer007) November 18, 2022
वायरल हो रही इस वीडियो को ट्विटर पर नरेंद्र सिंह नाम के यूजर ने शेयर किया है. इसमें यूजर्स ऐसे वीडियो को देख रहे हैं. जिसे देख हर किसी को अपनी आंखों पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. वीडियो में फुटबॉल स्टेडियम के बीच से एक ट्रेन को गुजरते देखा जा रहा है. वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में बताया गया है कि यह नजारा स्लोवाकिया के नैरो गेज रेलवे का है. जो दुनिया में एकमात्र ऐसी रेलवे है जो एक फुटबॉल स्टेडियम के बीच से होकर गुजरता है.
नैरो गेज रेलवे ने चौंकाया
बता दें कि सभी को सपने के हकीकत होने जैसी लग रही यह वीडियो स्लोवाकिया का है. जहां 1898 में फॉरेस्ट रेलवे के लिए योजना का काम शुरू हुआ था. इस नैरो गेज रेलवे का निर्माण कार्य 1908 में शुरू किया गया था और 1909 में इस रेलवे लाइन पर नियमित रूप से लकड़ी को ढोने का काम Čierny Balog और Hronec के बीच शुरू हुआ था.
स्टेडियम से होकर गुजरती है ट्रेन
फिलहाल 20वीं शताब्दी के मध्य तक रेलवे की कुल लंबाई 131,97 किमी थी, जो अब 17 किमी लंबी ही रह गई है. यह लाइन दुनिया का एकमात्र रेलवे है जो फुटबॉल स्टेडियम के बीच से होकर गुजरती है. यह रेलवे लाइन टीजे टाट्रान सिएरनी बालोग क्लब से संबंधित स्टेडियम में एक ग्रैंडस्टैंड के सामने से होकर गुजरती है. जिसका नजारा देखने भारी संख्या में दर्शक आते हैं.
यह भी पढ़ेंः Viral Video: थाने में बंद किया तो वहां भी गाने लगा शराबी

























