एक्सप्लोरर

Video: पोते को देखकर इतना खुश हुए दादाजी कि छड़ी फेंककर गले लगाने दौड़ पड़े, ये वीडियो नहीं एक इमोशन है

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स बहुत दिनों बाद घर आए अपने नन्हें पोते को देखकर खुशी से रोने लगता है.

Dada Pote Ka Trending Video: इंटरनेट की दुनिया में दिलचस्प और मजेदार कंटेंट के साथ-साथ इमोशनल कंटेंट भी मौजूद है, जिनमें से कुछ वीडियो तो यूजर्स की आंखे तक नम कर देते हैं. जहां तेज रफ्तार से दौड़ रही जिंदगी में अपनों के लिए आजकल लोगों के पास समय कम बचता है, ऐसे में रिश्तों की महत्ता दिखाने वाले कुछ वीडियो लोगों के दिल को छू जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो, एक बुजुर्ग शख्स का भी सामने आया है, जिसे देख आप भी काफी भावुक हो सकते हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किया गए इस वीडियो ने देखते ही देखते यूजर्स का दिल जीत लिया है. वीडियो में आप एक करीब 85 साल के बुजुर्ग शख्स को देखेंगे जो अचानक घर आए अपने नन्हे पोते को देखकर काफी एक्साइटेड हो जाता है और उसे गोदी लेने के लिए ऐसे दौड़ता है कि उसकी छड़ी भी गिर जाती है. उसकी आंखों से खुशी के आंसू निकल आते है और बच्चे को गोदी लेने के बाद दादा की फीलिंग ऐसी होती हैं मानो उनको पूरी जन्नत मिल गई हो. वीडियो देखकर आपको भी ये बात समझ आएगी कि अपनों के साथ से बढ़कर, इस दुनिया में कुछ नहीं होता है.

वीडियो देखिए:

 

वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है. कैप्शन में लिखा है कि, "यह सिर्फ एक वीडियो नहीं है, यह बच्चों और बड़ों के बीच की भावना है...पैसा सब कुछ नहीं है, आप अपने बड़ों की दुनिया हैं." वीडियो देखकर कैप्शन में कही गई ये बात सौ प्रतिशत सही प्रतीत होती है. बुजुर्गों को अपनों के साथ और प्यार की जरूरत सबसे ज्यादा होती है और बच्चे जब ये खुशी अपने बुजुर्गों को देते हैं तो उनका दिल भर आता है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी काफी इमोशनल हो गए हैं और इस वीडियो को हार्टटचिंग वीडियो बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें: इस जज्बे को सलाम..दिव्यांग डिलीवरी एजेंट का हौसला देख आप भी इसके फैन हो जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
डिवाइडर पर दौड़ाई स्कूटी, वीडियो देख यूजर्स बोले- Bro Playing GTA
डिवाइडर पर दौड़ाई स्कूटी, वीडियो देख यूजर्स बोले- Bro Playing GTA
नाले में गिर गया बच्चा, बचाने के लिए दौड़ा राहगीर, देखें वीडियो
नाले में गिर गया बच्चा, बचाने के लिए दौड़ा राहगीर, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget