एक्सप्लोरर

डिवाइडर पर दौड़ाई स्कूटी, वीडियो देख यूजर्स बोले- Bro Playing GTA

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्कूटी पर सवार युवक सड़क के डिवाइडर पर गाड़ी दौड़ाता नजर आया, जिसके बाद यूजर्स ने इसे GTA गेम से जोड़कर मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरु कर दी.

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर कुछ सेकंड के लिए यकीन करना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में एक स्कूटी सवार सड़क के डिवाइडर पर ही स्कूटी चलाता दिखाई दिया. आमतौर पर डिवाइडर का इस्तेमाल वाहनों को अलग रखने और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जाता है, लेकिन इस वीडियो में युवक ने इसे मानो सड़क का हिस्सा ही समझ लिया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी सवार सामान्य सड़क पर चलने के बजाय डिवाइडर के संकरे हिस्से पर स्कूटी चढ़ा देता है. इसके बाद वह कुछ दूरी तक उसी पर स्कूटी चलाता दिखाई देता है. वीडियो के अनोखे अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स को लाइक्स और कमेंट्स करने पर मजबूर कर दिया है.

डिवाइडर बना स्कूटी का ट्रैक

वीडियो में सबसे हैरान कर देने वाली बात यही है कि स्कूटी सवार बेहद संकरी जगह पर वाहन को चलाता नजर आता है. डिवाइडर पर स्कूटी चलाना न केवल असामान्य है, बल्कि छोटी सी चूक होने पर युवक के लिए मुश्किल भी खड़ी कर सकता है. सड़क पर मौजूद दूसरे वाहन और आसपास का ट्रैफिक इस जोखिम को और बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

यूजर्स को याद आया GTA

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने युवक के इस अंदाज को लेकर तरह-तरह के कमेंट करना शुरु कर दिए है. कई यूजर्स ने इसे लोकप्रिय वीडियो गेम GTA (Grand Theft Auto) से जोड़ दिया. वहीं वीडियो के कैप्शन में भी यही लिखा है कि ब्रो प्लेइंग GTA. GTA गेम में खिलाड़ी अक्सर कार, बाइक और दूसरे वाहनों को सामान्य रास्तों के बजाय अजीबोगरीब जगहों पर चलाते दिखाई देते हैं. गेम में ऐसे करतब मजेदार हो सकते हैं, लेकिन असली सड़क पर इसी तरह का स्टंट जोखिम भरा हो सकता है. यही वजह है कि वीडियो के कमेंट सेक्शन में मजाक के साथ-साथ यूजर्स ने सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है. एक यूजर ने इस घटना को रियल लाइफ GTA  जैसा बताया. वहीं एक अन्य यूजर ने तो युवक के बैलेंस की तारीफ तक की.

यह भी पढ़ें: 75 साल के बूढ़े का 30 साल की लड़की पर आया दिल, करने जा रहे शादी

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नाले में गिर गया बच्चा, बचाने के लिए दौड़ा राहगीर, देखें वीडियो
नाले में गिर गया बच्चा, बचाने के लिए दौड़ा राहगीर, देखें वीडियो
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
Advertisement

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget