एक्सप्लोरर

नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी

बिट्टू तबाही पिछले कई महीनों से राजगढ़ की अजनार नदी को कचरामुक्त बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. ऐसे में उनके प्रयासों पर लोग लगातार पानी फेरने की कोशिश कर रहे हैं.

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में नदियों को साफ करने की मुहिम में जुटे 20 साल के पर्यावरण कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह चौधरी (जिन्हें लोग प्यार से 'बिट्टू तबाही' कहते हैं) के साथ एक बहुत ही दुखद और अजीब घटना घटी है. अजनार नदी को दोबारा साफ करने के बाद, जब उन्होंने लोगों को कचरा फेंकने से रोकने के लिए नदी के किनारे डस्टबिन वाले ड्रम रखवाए, तो चोरों ने उसमें से एक डस्टबिन ही गायब कर दिया. इस हरकत से बिट्टू काफी हताश और निराश हो गए हैं.

महीनों की मेहनत पर पानी फेर रहे लोग

बिट्टू तबाही पिछले कई महीनों से राजगढ़ की अजनार नदी को कचरामुक्त बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए नदी का हाल दिखाया. बिट्टू की महीनों की सफाई के बावजूद नदी किनारे फिर से प्लास्टिक की थैलियाँ और कचरा जमा होना शुरू हो गया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surendra singh choudhry (@bittu_tabahi)

लोगों की सुविधा के लिए रखे थे डस्टबिन, चोर उठा ले गए

नदी को दोबारा गंदा होने से बचाने के लिए बिट्टू ने एक पेड़ के पास दो बड़े डस्टबिन रखवाए थे ताकि लोग कचरा नदी में फेंकने के बजाय डस्टबिन में डालें. लेकिन जब वह दोबारा वहां पहुंचे, तो देखा कि एक डस्टबिन गायब था. वीडियो में अपना दर्द साझा करते हुए बिट्टू ने कहा..."मैंने यह डस्टबिन अपने निजी इस्तेमाल के लिए नहीं रखे थे, बल्कि इसलिए रखे थे ताकि लोग सही जगह कचरा डालें और नदी दोबारा प्रदूषित न हो."

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

यूजर्स का फूटा गुस्सा

कैप्शन में उन्होंने लिखा..."जनता की सुविधा के लिए रखे ड्रम भी चोरी हो गए." सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा, बोले- "ऐसे लोग अच्छाई के लायक नहीं" बिट्टू तबाही का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. लोग इस हरकत पर अफसोस जता रहे हैं और बिट्टू का समर्थन कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा... "कुछ लोग इतने असभ्य होते हैं कि वे अपने ही फायदे के लिए बनाई गई अच्छी चीजों के लायक भी नहीं हैं."

दूसरे यूजर ने कमेंट किया..."ऐसे कचरा फेंकने और चोरी करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए." वहीं एक और यूजर ने सलाह दी... "बिट्टू भाई को पुलिस की मदद लेनी चाहिए और वहां सुरक्षा का इंतजाम करना चाहिए, वरना उनकी मेहनत ऐसे ही बार-बार बेकार जाती रहेगी."

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
Advertisement

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget