एक्सप्लोरर

Temjen Imna Along: 'बंद आंखों' से ट्वीट करते दिखे तेमजेन इम्ना अलॉन्ग, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

अलोंग ने इस पोस्ट में अपनी एक फोटो शेयर की है, जो किसी कार्यक्रम की लग रही है. इस ट्विट को करीब 3 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि इसे करीब 13 हजार लाइक्स भी मिल चुके हैं.

Latest Tweet of Temjen Imna Along: नगालैंड के पर्यटन व हायर एजुकेशन मिनिस्टर तेमजेन इम्ना अलॉन्ग (Temjen Imna Along) का एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस बार यह पोस्ट उनकी फोटो है. इस फोटो में वह अपने मोबाइल फोन को देख रहे हैं, लेकिन उनकी आंखें जिस स्थिति में हैं उससे लग रहा है कि वह सो रहे हैं.

इस फोटो के कैप्शन में अलोंग ने खुद मजाकिया अंदाज में लिखा है कि वह नींद नहीं ले रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष अलोंग की यह फोटो एक कार्यक्रम की है जिसमें वह सफेद शर्ट और काले हाफ जैक में नजर आ रहे हैं. बता दें कि अलोंग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अपने फनी पोस्ट के लिए ही जाने जाते हैं. इनके पोस्ट अक्सर वायरल होते रहते हैं.

बड़ी संख्या में लोग इस पोस्ट को कर रहे शेयर

अलोंग ने सोमवार सुबह अपनी फोटो के साथ जो पोस्ट शेयर किया उसमें वह लिखते हैं "मैं सो नहीं रहा, मैं अपना अगला ट्वीट ड्राफ्ट कर रहा हूं." उनका यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गया. इस ट्विट को करीब 3 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि इसे करीब 13 हजार लाइक्स भी मिल चुके हैं. इसे बड़ी संख्या में लोग शेयर भी कर रहे हैं.

मिल रहे एक से बढ़कर एक कमेंट्स भी

वहीं दूसरी तरफ उनके फॉलोअर्स इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, "बंद आंखों से आप जो ड्राफ्ट करते हैं, कोई भी उसकी बराबरी खुली आंखों से भी नहीं कर सकता है." एक अन्य यूजर ने लिखा, "ट्वीट के बाद सो गया." एक और यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा. "हाहाहा..अच्छा वाला... जब मैं अपने कमरे में आंखें बंद किए और हाथ में किताब लिए पकड़ा जाता था तो मैं अपने माता-पिता से कहता था कि सो नहीं रहा, आंखें बंद करके किसी फॉर्मूले को सोच और याद कर रहा हूं."

ये भी पढ़ें

Budget Session: मल्लिकार्जुन खरगे के घर 18 विपक्षी दलों की हुई बैठक, आज भी काले कपड़ों में नजर आएंगे सांसद, बीजेपी ने किया पलटवार | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा के दौरान घिरे 'पुनीत सुपरस्टार', कांवड़ियों ने मंगवाई माफी
कांवड़ यात्रा के दौरान घिरे 'पुनीत सुपरस्टार', कांवड़ियों ने मंगवाई माफी
Video: नोएडा में करोड़ों के फ्लैट का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचा बच्चा
नोएडा में करोड़ों के फ्लैट का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचा बच्चा
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
8 फीट 10 इंच लंबे बाल! उत्तराखंड की रेणु धरियल ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 फीट 10 इंच लंबे बाल! उत्तराखंड की रेणु धरियल ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget