एक्सप्लोरर

Video: मुंबई एयरपोर्ट पर Dosa की कीमत जानकर उड़े लोगों के होश, बोले- 'यार किडनी बेचनी पड़ जाएगी...'

Mumbai Airport Video: इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर शेफ डॉन इंडिया ने शेयर किया है. वीडियो में शेफ डोसा बनाते नजर आ रहे हैं. वहीं, यूजर ने लोगों को रेट लिस्ट भी दिखाया.

Mumbai Airport Dosa Price List Viral: देश में बढ़ती महंगाई की वजह से आम आदमी को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. यहां तक कि खाने पीने की चीजें भी काफी महंगी होती जा रही है. सोशल मीडिया पर इन दिनों मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में डोसा का रेट लिस्ट दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद यह सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है. सोशल मीडिया यूजर्स अब इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. वहीं, कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर शेफ डॉन इंडिया ने शेयर किया है. वीडियो में शेफ डोसा बनाते नजर आ रहे हैं. वहीं, यूजर ने लोगों को रेट लिस्ट भी दिखाया, जिसके बाद लोग सोचने पर मजबूर हो गए. वीडियो में छाछ के साथ एक मसाला डोसा की कीमत 600 रुपये है लेकिन खली डोसा की कीमत 620 रुपये है. अगर कोई कस्टमर अपने डोसे के साथ लस्सी या फिल्टर कॉफी पीना चाहता है तो लागत और भी बढ़ जाती है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- मुंबई एयरपोर्ट पर सोना डोसा से भी सस्ता है. इस वीडियो को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं, लोगों की प्रतिक्रिया लगातार आ रही है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chef Don India (@chefdonindia)

 

वीडियो पर लोगों ने किया ऐसा कमेंट

वायरल वीडियो पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'किसी दिन किडनी बेचनी पड़ जाएगी.' एक और यूजर ने लिखा, 'कोई बता सकता है एयरपोर्ट पर इतना महंगा खाना क्यों मिलता है', वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'साउथ के लोग क्या सोच रहे होंगे.'

ये भी पढ़ें-

Top Indian Influencers in 2023: विराट कोहली से अंकित भैयनपुरिया तक, ये हैं इस साल भारत के टॉप इन्फ्लूएंसर, जमकर बटोरीं सुर्खियां

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
भारत में मुफ्त इलाज पाकर हैरान रह गया अमेरिकी टूरिस्ट- वीडियो वायरल
भारत में मुफ्त इलाज पाकर हैरान रह गया अमेरिकी टूरिस्ट
Video: सोते शख्स पर चढ़ गया कोबरा, खुली आंख तो मच गई चीख-पुकार
सोते शख्स पर चढ़ गया कोबरा, खुली आंख तो मच गई चीख-पुकार
पाकिस्तान के शिव मंदिर पहुंची कनाडाई महिला, माहौल देख रह गई दंग
पाकिस्तान के शिव मंदिर पहुंची कनाडाई महिला, माहौल देख रह गई दंग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget