एक्सप्लोरर

आसमान से कुछ ऐसा दिखता है जापान का माउंट फूजी, शानदार वीडियो हो रहा वायरल

ऐसा लगता है कि बादलों के महासागर में कोई देवता तपस्या में लीन हो. इसकी परछाइयों और धूप की छाया में लिपटा ये दृश्य इतना अलौकिक है कि यकीन करना मुश्किल हो जाए कि ये धरती पर ही है.

क्या आपने कभी धरती को स्वर्ग बनते देखा है? नहीं? तो जापान के माउंट फूजी का ये वीडियो जरूर देखिए, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर दिलों को सुकून दे रहा है. यह कोई पेंटिंग नहीं, कोई सपना नहीं, बल्कि आसमान से कैद किया गया वो वास्तविक दृश्य है, जो पल भर में आंखों से उतरकर दिल में बस जाता है. ऊपर से उड़ता हवाई जहाज, नीचे बादलों की मोटी रजाई और उस सफेद चादर के बीच अकेला खड़ा माउंट फूजी, जैसे बादलों के महासागर में कोई देवता तपस्या में लीन हो. इसकी परछाइयों और धूप की छाया में लिपटा ये दृश्य इतना अलौकिक है कि यकीन करना मुश्किल हो जाए कि ये धरती पर ही है.

3776 मीटर ऊंचे माउंटेन को देख खुश हो जाएगा दिल

जापान का माउंट फूजी (Mount Fuji) हमेशा से ही प्रकृति प्रेमियों, ट्रैवलर्स और फोटोग्राफरों की पहली पसंद रहा है. लेकिन हाल ही में एक यात्री ने प्लेन की खिड़की से इसका जो वीडियो रिकॉर्ड किया उसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. बादलों से घिरे इस वीडियो में माउंट फूजी की बर्फीली चोटी साफ-साफ दिखाई देती है, जैसे किसी पौराणिक कथा का पात्र नीले आकाश में ध्यानमग्न खड़ा हो. यह ज्वालामुखी जापान का सबसे ऊंचा पर्वत है, जिसकी ऊंचाई 3,776 मीटर है. आमतौर पर इसके चारों ओर बादल या कोहरा छाया रहता है, लेकिन जब मौसम साथ दे और सूरज की रोशनी उस पर पड़े, तब ये पर्वत सोने जैसी चमक में नहाया नजर आता है.

जापान की संस्कृति का प्रतीक है फूजी

वीडियो में माउंट फूजी की धारदार रेखाएं, बर्फ की परतें और उसके चारों ओर बिछा बादलों का समुद्र, यह सब मिलकर एक ऐसा दृश्य बना देते हैं, जिसे देखने के बाद किसी का भी मन कह उठता है "काश मैं भी वहीं होता." माउंट फूजी जापान की संस्कृति और आस्था का भी प्रतीक है. स्थानीय लोग इसे पवित्र मानते हैं और हर साल लाखों लोग इसकी यात्रा पर निकलते हैं. लेकिन इस तस्वीर ने माउंट फूजी को सिर्फ जापान का नहीं, पूरी दुनिया का एक विजुअल वंडर बना दिया है.

यह भी पढ़ें: रशियन बहू घर ले आया बिहार का लड़का, देखने वालों का भी लग गया तांता

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...सांस रोक देने वाला दृश्य देखकर पहली बार दिल खुश हुआ है. एक और यूजर ने लिखा...दिल खुश हो गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ऊपर वाले की कुदरत निराली है.

यह भी पढ़ें: मां से अलग होने के बाद इंसानों से मदद मांगने लगा हाथी का बच्चा, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: जियो के सेमिनार में भतीजे ने किया अनंत अंबानी को परेशान, वीडियो वायरल
जियो के सेमिनार में भतीजे ने किया अनंत अंबानी को परेशान, वीडियो वायरल
दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget