एक्सप्लोरर

आग में फंसे बच्चे के लिए मां ने दुआ में उठाए हाथ और मदद के लिए पहुंच गया हेलीकॉप्टर, हैरान कर देगा वीडियो

बेटा आग की लपटों के बीच छत पर फंसा हुआ है. न कोई रास्ता नीचे उतरने का, न कोई सहारा. बस ऊपर आग और नीचे दुआ. तभी एंट्री होती है एक फरिश्ते की, जिसने पूरे इंटरनेट को हैरान कर दिया है.

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो डर, दुआ और दिल के सबसे गहरे कोनों को छू जाता है. एक बहुमंजिला इमारत धू-धू कर जल रही है, नीचे भारी भीड़ जमा है, लेकिन उनमें से एक चेहरा ऐसा है जो बाकी सबसे अलग है. एक मां का चेहरा. आंखों से आंसू बह रहे हैं, लेकिन हाथ आसमान की ओर उठे हैं, उस बेटे के लिए जो आग की लपटों के बीच छत पर फंसा हुआ है. न कोई रास्ता नीचे उतरने का, न कोई सहारा बस ऊपर आग और नीचे दुआ. तभी एंट्री होती है एक फरिश्ते की, जिसने पूरे इंटरनेट को हैरान कर दिया है.

मां ने की दुआ, फरिश्ता बन पहुंचा पायलट

लोग रुककर वीडियो बना रहे हैं, कुछ चिल्ला रहे हैं, लेकिन वो मां चुपचाप अपने खुदा से कुछ कह रही है. शायद वही जो हर मां कहती है..."मेरे बच्चे को बचा ले मौला."  तभी जैसे दुआ ने फरिश्ते को आवाज दी हो, आसमान से एक हेलीकॉप्टर नीचे आता है. लोग शोर मचाते हैं, लेकिन मां की आंखें नम होकर भी ठहर जाती हैं उसे पता चल चुका है कि जवाब मिल गया है और मदद आ चुकी है. हेलीकॉप्टर लहराता है, आग की गर्मी और धुएं के बीच पायलट बिल्डिंग की छत के करीब जाता है. वहां लपटों में फंसे उस बेटे को पकड़ता है और धीरे-धीरे ऊपर उड़ता है. नीचे मां की आंखों से आंसू बहते हैं, लेकिन अब वो आंसू डर के नहीं शुक्र और सुकून के होते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Idiotic Memes Himanshu Singla (@idiotic_sperm)

वीडियो देख आ जाएगा रोना

भीड़ एक पल के लिए ताली बजाना भूल जाती है, क्योंकि सब कुछ इतना भावुक होता है कि आंखें नम हुए बिना कोई रह नहीं सकता. वीडियो के अंत में वो मां अपने खुदा का शुक्र अदा करते हुए रो पड़ती है. पायलट की बहादुरी देख हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है. वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि तो फिलहाल हर कोई अलग अलग कर रहा है. लेकिन इस वीडियो ने दिखा दिया कि मां की दुआ में बेहद ताकत होती है.

यह भी पढ़ें: तीन दिन तक एक ही अंडरवियर...पत्नी ने अजीब कारण बताते हुए पति को लिखा डायवोर्स लेटर; अब हो रहा वायरल 

हर कोई कर रहा तारीफ

वीडियो को idiotic_sperm नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पायलट को दिल से सलाम है भाई. एक और यूजर ने लिखा...मां की दुआ कभी खाली नहीं जाती. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...क्या बात है, दिल को सुकून मिल गया.

यह भी पढ़ें: 'Dutta' की जगह लिख दिया 'Kutta', शख्स ने भौंक-भौंक कर अधिकारियों का जीना कर दिया हराम; देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Building Collapse Viral Video: वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget