एक्सप्लोरर

पांच साल के मासूम पर बंदरों ने किया हमला, वहीं खड़ी तमाशा देखती रही महिलाएं- वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी कांप जाएंगे. इस वीडियो में एक बंदर मासूम बच्चे पर दर्दनाक हमला कर देता है जिससे बच्चा बुरी तरह से घायल हो जाता है.

Trending Video: सोशल मीडिया पर कई सारे डरावने और दिल दुखाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. आवारा पशुओं का आतंक आज के समय में इतना बढ़ गया है कि कोई भी इनसे सुरक्षित नहीं है. आए दिन गली के कुत्ते हों या बंदर, किसी ना किसी पर हमला करते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी कांप जाएंगे. इस वीडियो में एक बंदर मासूम बच्चे पर दर्दनाक हमला कर देता है, जिससे बच्चा बुरी तरह से घायल हो जाता है. क्या है पूरा मामला आइए खुद जान लीजिए.

खेलते हुए मासूम पर किया हमला

वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक 5 साल के मासूम पर अचानक 2 से 3 बंदरों ने हमला कर दिया. वीडियो मथुरा की एक गली का है जहां एक मासूम अपनी मस्ती में मस्त होकर गली से गुजर रहा था, तभी उसके बाएं ओर खड़े एक बंदर के बच्चे उस पर हमला कर दिया, इसके बाद वहां पास ही खड़े बंदर ने भी बच्चे को बेरहमी से नोच डाला. दोनों बंदर एक साथ मासूम बच्चे की गर्दन पर हमला करने लगे, इसके बाद एक बंदर इस बच्चे के कूल्हों पर काटता हुआ दिखाई दिया जिससे बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया. मथुरा में बंदरों का आतंक कोई नया नहीं है, इसकी शिकायत काफी लोगों ने प्रशासन को दी है लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई उचित कार्यवाही नहीं हो पाई है.

देखें वीडियो

देखती रही पास खड़ी महिलाएं.

बंदर 5 साल के मासूम पर हमला कर रहे थे और महिलाएं पास खड़ी तमाशा देख रही थी. जैसे ही बंदरों ने मासूम पर हमला किया वहां खड़ी एक महिला दूर होकर बंदरों के हमले का तमाशा देखने लगी, इतना ही नहीं इस दौरान दो और महिलाएं वहां आई और बच्चे को बंदरों के चंगुल से छुड़ाने के बजाए तमाशबीन बनी रही. इसके बाद गली से कुछ लोग डंडा लेकर आए और बच्चे को बंदरों के हमले से छुड़वाया. यह सारी घटना गली में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई.

हैरान यूजर्स बोले, नहीं सुनता प्रशासन

@gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों लोगों ने इस रिपोस्ट भी किया है. यूजर्स ने वीडियो को लेकर प्रशासन पर अपना गुस्सा निकाला है. एक यूजर ने लिखा...देखो कैसे तीन महिलाएं तमाशबीन बनी खड़ी हैं, क्या इनका बच्चा होता ये तब भी यही करती. एक और यूजर ने लिखा...बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, और प्रशासन किसी की सुनता नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस वीडियो में औरत और मर्द में फर्क साफ दिखाई दे रहा है. कैसे तमाशबीन महिलाएं बच्चे के मरने का इंतजार कर रही है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप की सुरक्षा के लिए छत पर तैनात थे खतरनाक स्नाइपर, हमलावर को एक सेकेंड में उतार दिया मौत के घाट- वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
कैमरे में कैद हुआ बूढ़ी मां का प्यार, साड़ी के पल्लू से रोकती दिखीं तपिश
कैमरे में कैद हुआ बूढ़ी मां का प्यार, साड़ी के पल्लू से रोकती दिखीं तपिश
दादी का क्लासरूम, रेत पर 'क ख ग' सीख रहे बच्चे; वीडियो वायरल
दादी का क्लासरूम, रेत पर 'क ख ग' सीख रहे बच्चे; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
Bedwetting In Children: रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
Embed widget