Watch: मां के शव से लिपटा दिखा बंदरिया का बच्चा, वीडियो देखकर इमोशनल हो रहे लोग
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बड़ा सा तेंदुआ अपने जबड़े में एक बंदरिया को दबोचकर चला जा रहा है. बंदरिया मर चुकी है, उसकी जीभ बाहर को निकली हुई है.

सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो भरे पड़े हैं. लेकिन आजकल जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा. दिल को झकझोर देने वाला यह वीडियो आंखों में आंसू ला देगा. इस वीडियो में अपनी मां की लाश से लिपटा एक बच्चा नजर आ रहा है, जिसे शिकारी अपने मुंह में दबाए हुए है.
मां के शव से लिपटा दिखा बंदरिया का बच्चा
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बड़ा सा तेंदुआ अपने जबड़े में एक बंदरिया को दबोचकर चला जा रहा है. बंदरिया मर चुकी है, उसकी जीभ बाहर को निकली हुई है. लेकिन इस वीडियो में जो बात आपको रूला देगी वो है बंदरिया से लिपटा हुआ उसका बच्चा. वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपनी मां के शव से इसतरह चिपका हुआ नजर आ रहा जैसे उस नन्हीं सी जान को एहसास तक नहीं है कि उसकी मां अब मर चुकी है. उसे यह भी डर नहीं लग रहा कि वह शिकारी के साथ ही मां के शव से लटकते हुए जा रहा है और शिकारी उसे भी मार देगा.
View this post on Instagram
वीडियो देखकर इमोशनल हो रहे लोग
यह वीडियो देखकर आपकी आंखें भर आएंगी. यह तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को लोग देखकर काफी इमोशनल हो रहे हैं. इसे earth.reel नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो पर कैप्शन लिखा है, "Nature Can be so Cruel sometimes." वीडियो को देखकर यूजर्स काफी इमोशनल कॉमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, "बहुत ही दर्दनाक एवं पीड़ादायक."
यह भी पढ़ें:
Watch: नकली टेडी बियर से खेलते असली बियर का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल, देखेंगे तो जान जाएंगे
Watch: चिड़ियाघर में शेर ने किया आदमी पर हमला, सहम गए वहां मौजूद लोग, आप भी देखें




















