एक्सप्लोरर

जूते की स्कूल में हुई चोरी, पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी तो उड़ गए सभी के होश, वायरल हो रहा वीडियो

Viral News: जापान के एक किंडरगार्टन में हाल ही में एक अनोखी घटना सामने आई जिसने बच्चों और टीचर्स को हैरान कर दिया. स्कूल में बच्चों के जूते रहस्यमय तरीके से गायब हो रहे थे.

Trending News: जापान में एक अजीब घटना घटी. यहां एक स्कूल से छोटे बच्चों के जूते चोरी होने की समस्या सामने आ रही थी. लगातार गायब हो रहे जूतों की वजह से बच्चे और टीचर खासे परेशान थे. इसके बाद पुलिस ने वहां पर सीसीटीवी फुटेज लगाने का फैसला किया. स्कूल में उस जगह जहां जूते चोरी होते हैं से लेकर बाहर तक तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए जिसके बाद उन्हें जो देखने को मिला उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और लोगों की हंसी नहीं रुकी.

आए दिन जूते हो रहे थे चोरी

जापान के एक किंडरगार्टन में हाल ही में एक अनोखी घटना सामने आई जिसने बच्चों और टीचर्स को हैरान कर दिया. स्कूल में बच्चों के जूते रहस्यमय तरीके से गायब हो रहे थे. जब इस अजीबोगरीब चोरी के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू की, तो सामने आया कि इस बार चोर कोई इंसान नहीं, बल्कि एक शरारती नेवला था! किंडरगार्टन में कई दिनों से बच्चों के जूते अचानक गायब हो रहे थे. शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर हर जगह जूतों की तलाश की, लेकिन जब कुछ भी हाथ नहीं लगा, तो उन्होंने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया.

सीसीटीवी खंगाला तो उड़ गए सभी के होश

पुलिस ने घटनास्थल पर सीसीटीवी लगवाए और कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज देखने के बाद, सभी की आंखें हैरानी से खुली की खुली रह गईं. वीडियो में साफ देखा जा सकता था कि एक छोटा नेवला बड़ी चालाकी से स्कूल के अंदर आ रहा था और बच्चों के रंग-बिरंगे जूतों को अपने साथ लेकर जा रहा था. डिप्टी पुलिस चीफ हिरोआकी इनाडा ने रविवार को एसोसिएटेड प्रेस को बताया, "यह बहुत अच्छी बात है कि यह कोई इंसान नहीं निकला." टीचर्स और पेरेंट्स को डर था कि यह कोई परेशान व्यक्ति हो सकता है जिसे जूतों का शौक है.

यह भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी की छात्रा ने स्टेज पर उतारा टॉप, डांस देख यूजर्स बोले, अश्लीलता की हद है, देखें वीडियो

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

जापानी लोग घर में घुसने से पहले अपने जूते उतार देते हैं. गायब हुए जूते सभी स्लिप-ऑन थे जिन्हें बच्चे घर के अंदर पहनते थे और दरवाजे के पास छोटी-छोटी जगहों में रखे हुए थे. सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो को लेकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये तो मोय मोय हो गया. एक और यूजर ने लिखा...इस नेवले को पकड़ो वरना किसी दिन बड़ा नुकसान हो जाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...नेवले के लिए फेंसिंग लगानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: इश्योरेंस का पैसा उठाने के लिए भालू बन करते थे गाड़ियों पर अटैक! पुलिस ने दबौच कर यूं सिखाया सबक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज
Video: सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल
सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget