एक्सप्लोरर

कभी हेल्थ डिपार्टमेंट में थे एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर...आज ड्राइवरी कर रहा ये शख्स, चौंका देगा वीडियो

Viral Driver Video: उसने एक बार फिर ड्राइविंग को अपना साथी बना लिया. अब वो कैब चलाता है और मुस्कुराते हुए कहता है "काम छोटा नहीं होता, मन बड़ा होना चाहिए.

Trendiing Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो सिर्फ एक शख्स की कहानी नहीं, बल्कि जिंदगी के उतार-चढ़ाव, संघर्ष और जज्बे की मिसाल है. ये कहानी उस इंसान की है जो कभी बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की कार चलाता था, फिर मेहनत करके मेडिकल हेल्थ सेक्टर में अफसर बना और महाराष्ट्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई. लेकिन रिटायरमेंट के बाद जब शरीर में दर्द उठा और मन खालीपन से भर गया, तब उसने एक बार फिर ड्राइविंग को अपना साथी बना लिया. अब वो कैब चलाता है और मुस्कुराते हुए कहता है "काम छोटा नहीं होता, मन बड़ा होना चाहिए.

एक वक्त पर मेडिकल डिपार्टमेंट का डायरेक्टर था ये शख्स

शिंदे नाम के इस शख्स की जिंदगी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती. एक वक्त था जब वो मुंबई की गलियों में माधुरी दीक्षित की गाड़ी चलाता था, स्टारडम को बेहद करीब से देखा और महसूस किया. लेकिन उसने वहीं रुकने का फैसला नहीं किया. उसने पढ़ाई में मन लगाया, सरकारी एग्जाम पास किया और मेडिकल हेल्थ केयर सेक्टर में अफसर बन गया. महाराष्ट्र के एक बड़े हिस्से में हेल्थ कंट्रोल उसी के हाथों में था. बीमार लोगों की सेवा, योजनाओं की निगरानी और मेडिकल सिस्टम को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी शख्स निभा चुका है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gaurav Yadav (@haryana_gaurav)

अब बना कैब ड्राइवर

रिटायरमेंट के बाद तीन साल तक उसने आराम किया, लेकिन धीरे-धीरे शरीर में दर्द शुरू हुआ और मन में बेचैनी. हर दिन एक जैसा लगने लगा. फिर उसने खुद को दोबारा जिंदा करने के लिए वो रास्ता चुना जो कभी उसकी पहली पहचान था ड्राइविंग. अब वो कैब चलाता है. लोगों से मिलना, बातें करना और मुस्कुराना यही उसकी दवा बन गया है.

कैमरे पर ऐसे खोले जिंदगी के राज

ये सब शख्स ने गौरव यादव नाम के एक व्लॉगर को बताया. व्लॉगर शिंदे नाम के इस शख्स की कैब का पैसेंजर था इसी दौरान शख्स ने कैमरे पर अपनी जिंदगी के राज खोले. लेकिन व्लॉगर के समझाने पर उसने फैसला किया है कि वो अब से कैब नहीं चलाएगा. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सो रहे शख्स के पास से गुजर गई मौत, वीडियो देख दहल गया यूजर्स का दिल

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को Gaurav Yadav नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...क्या गजब की स्टोरी है, मजा आ गया. एक और यूजर ने लिखा...व्यक्तित्व ऐसा ही होना चाहिए. जो खानदानी रईस होते हैं वो दिखावा नहीं करते. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...क्या बात है अंकल, आप प्रेरणा देते हैं कई लोगों को.

यह भी पढ़ें: शर्म करो, हमरा ब्याह लीक नहीं हुआ लेकिन BPSC का पेपर...'खान सर' ने ले लिए बिहार सरकार के मजे; वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: जंगल में टायर बदल रहा था शख्स, तभी टाइगर ने कर दिया अटैक
जंगल में टायर बदल रहा था शख्स, तभी टाइगर ने कर दिया अटैक
Video Viral: फ्लाईओवर से सीधे नीचे गिरा ट्रक, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Video Viral: फ्लाईओवर से सीधे नीचे गिरा ट्रक, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget