एक्सप्लोरर

Video: मेले के झूले पर शख्स ने किया हैरतअंगेज स्टंट, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में एक शख्स को हैरतअंगेज अंदाज में मेले में लगे झूले पर करतब दिखाते देखा गया. इसे देखने के बाद यूजर्स के मुंह खुले के खुले रह गए हैं.

Stunt Viral Video: देश के राज्यों में समय-समय पर कई तरह के पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं. ऐसे में गांवों से लेकर शहरों में मेले का आयोजन कराया जाता है. मेले के दौरान भारी संख्या में लोगों को मस्ती करते और मेले का लुत्फ लेते देखा जाता है. ऐसे में कई प्रकार के लुभावने झूले मेले की शान बनते नजर आते हैं. जिन पर बैठ कर झूलने का आनंद हर कोई लेने को आतुर रहता है.

सोशल मीडिया पर हाल ही के दिनों में मेले में झूले पर स्टंट कर रहे कई लोगों के वीडियो सामने आए हैं. जिनके स्टंट को देख यूजर्स के पसीने छूट गए हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें एक शख्स को झूले पर हैरतअंगेज अंदाज में चढ़ते देखा जा रहा है. जिसे देखने के बाद यूजर्स दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Confused Aatma (@confused.aatma)

युवक ने किया हैरतअंगेज स्टंट

वायरल हो रही वीडियो में एक मेले में लगे झूले को देखा जा सकता है. इस दौरान एक शख्स अपनी जान जोखिम में डाल उसे झूले को चलाने के लिए उसे पकड़ कर अचानक हवा में झूलते हुए झूले के बीच में पहुंच कर वहां पहले से मौजूद एक साथी के साथ मिलकर झूले को चलाने लगता है. शख्स का यह कारनामा अच्छे-अच्छे यूजर्स को हैरत में डाल दे रहा है.

वीडियो देख यूजर्स दंग

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसे खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर 16 हजार से ज्यादा लाइक्स और 2 लाख 7 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम पर कंफ्यूज्ड आत्मा नाम के एक पेज पर शेयर किया गया है. वीडियो को देख यूजर्स लगातार अपने कमेंट कर शख्स के करतब को काफी खतरनाक बताते हुए, शख्स की दिलेरी की सराहना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Viral Video: पिता की गोद में बैठ कर गहरी नींद में सो गया क्यूट बच्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू
फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget