एक्सप्लोरर

100 रुपये का एक केला? हैदराबाद में विदेशी को चूना लगाते दिखा ठेले वाला, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में एक ठेले वाला विदेशी पर्यटक को एक केला 100 रुपये में बेचने की नाकाम कोशिश करते दिखाई दे रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं.

Trending Video: केला एक ऐसा फल जिसे लोग कुदरती हलवे के तौर पर जानती है. ज्यादातर लोगों के दिन का नाश्ता केले से ही शुरू होता है. ऐसे में आपने मुश्किल से केले को 30 रुपये से लेकर 60 रुपये दर्जन बिकते देखा होगा. महंगे से महंगा केला भी आपको 70 से 80 रुपये दर्जन बिकते हुए दिख जाएगा. लेकिन हाल ही में हैदराबाद से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे एक विदेशी पर्यटक ने शेयर किया है. इस वीडियो में एक ठेले वाला विदेशी पर्यटक को एक केला 100 रुपये में बेचने की नाकाम कोशिश करते दिखाई दे रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं.

हैदराबाद में बिक रहा 100 रुपये का एक केला

वीडियो शुरू होती है हैदराबाद की सड़कों पर घूम रहे ह्यूग नाम के एक विदेशी पर्यटक से. जो भारत भ्रमण पर निकला है. सड़क पर चलते हुए इस विदेशी पर्यटक की मुलाकात केले बेच रहे एक ठेले वाले से होती है, जिसके बाद केले का भाव पूछा जाता है तो विदेशी पर्यटक इसे सुनकर चौंक उठता है. वो ठेले वाले से कम से कम 3 बार केले का भाव पूछता है और ठेले वाला उसे हर बार 100 रुपये का एक केला ही बताता है. जिसके बाद विदेशी को लगता है कि शायद ठेले वाले को कोई गलतफहमी हो रही है और वो 1 किलो का भाव बता रहा है जबकि मैं तो सिर्फ एक केले की रेट पूछ रहा हूं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hugh Abroad (@hugh.abroad)

पर्यटक ने जताई नाराजगी

जिसके बाद केले वाले से विदेशी पर्यटक एक केला उठाने को कहता है, और फिर उससे रेट लेता है. विदेशी पर्यटक ये सुनकर हैरान हो जाता है कि केले वाला केवल एक केले के उससे 100 रुपये मांग रहा है. जिसके बाद पर्यटक तय करता है कि उसे ये केला नहीं लेना चाहिए. विदेशी पर्यटक केले वाले को कहता है कि तुम अपनी ग्राहकी बिगाड़ रहे हो और आगे बढ़ जाता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और लोग इस तरह के लोगों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं जो किसी भी चीज को 10 गुना ज्यादा भाव में बेचते हैं.

यह भी पढ़ें: खैनी रगड़ी, फांक मारी और लिखने लगा एग्जाम! परीक्षा हॉल में तंबाकू खाते छात्र का वीडियो हो रहा वायरल

यूजर्स ने लिए जमकर मजे

वीडियो को Hugh Abroad नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 6.8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं लाखों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....लगता है भाई देश की इकॉनमी रिकवर करना चाहता है. एक और यूजर ने लिखा...बस इसलिए ही ये शख्स गरीब है, क्योंकि इसकी नीयत साफ नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस हिसाब से तो केले वाला 3 से 4 लाख का माल लेकर घूम रहा है.

यह भी पढ़ें: बेहद ग्लैमरस है साध्वी हर्षा! नहीं देखा होगा उनका ये अंदाज, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Police Station Viral Video: अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
35 साल पहले दोस्त से लिए थे 1000 रुपये, अब ढूंढकर लौटाए पूरे 25 हजार; रो पड़ा पुराना यार
35 साल पहले दोस्त से लिए थे 1000 रुपये, अब ढूंढकर लौटाए पूरे 25 हजार; रो पड़ा पुराना यार
बिना बताए अचान घर पहुंचे पायलट भाई-बहन, सुबह-सुबह मां को दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़ी मां- वीडियो वायरल
बिना बताए अचान घर पहुंचे पायलट भाई-बहन, सुबह-सुबह मां को दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़ी मां

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget