एक्सप्लोरर

दिमाग घुटनों में है क्या? शेर को गाय भैंस की तरह नहलाता दिखा शख्स- यूजर्स ने कर डाला सवाल, वीडियो वायरल

आजकल लोगों ने रील बनाने के लिए ऐसे ऐसे रास्ते निकाल लिए हैं जो सीधे परलोक जाते हैं. लेकिन रील और लाइक्स की सनक ऐसी है कि यमराज को भी ठेंगा दिखा जाते हैं.

सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन इस बार जो मंजर सामने आया है उसे देखकर किसी की भी धड़कनें तेज हो जाएंगी, क्योंकि वीडियो में एक शख्स उस दरिंदे को नहला रहा है जिसे देखकर आम इंसान पास जाने से भी डर जाता है. जी हां, आजकल लोगों ने रील बनाने के लिए ऐसे ऐसे रास्ते निकाल लिए हैं जो सीधे परलोक जाते हैं. लेकिन रील और लाइक्स की सनक ऐसी है कि यमराज को भी ठेंगा दिखा जाते हैं. वीडियो देखने के बाद आपकी भी धड़कने तेज हो जाएंगी.

शेर को गाय भैंस की तरह नहलाता दिखा शख्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स खुलेआम जंगल के राजा शेर को पानी से नहलाता हुआ नजर आ रहा है. शख्स हाथ में पाइप लेकर ऐसे पानी डाल रहा है जैसे कोई अपनी पालतू भैंस या गाय को नहलाता है. वीडियो में और भी हैरत की बात ये है कि शेर भी बेहद आराम से लोहे की खाट पर लेटा हुआ है और चुपचाप शॉवर का मजा ले रहा है. उसके चेहरे पर कोई गुस्सा नहीं बल्कि नहाने का सुकून साफ दिख रहा है. वहीं शख्स भी बेखौफ होकर उसे पानी से भिगोता जा रहा है मानो उसे मौत का कोई खौफ ही न हो.

पूरा मंजर देख दहल गया लोगों का दिल

ये नजारा जितना खतरनाक है उतना ही हैरान कर देने वाला भी है. आम तौर पर शेर इंसान पर पलभर में हावी हो सकता है लेकिन इस वीडियो में पूरा मंजर इसके उलट नजर आता है. सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि ये शख्स जंगल का असली शेर है तो कोई इसे मौत से खेलने वाला पागलपन बता रहा है.शेर एक खूंखार मांसाहारी जानवर है जिसका दिमाग अगर घूम जाए तो वो ना तो मालिक को देखता है और ना ही दुश्मन को.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा... बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को Sohail Shoukat नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...शेर जंगली होते हैं, इन पर बिल्कुल भरोसा नहीं किया जा सकता. एक और यूजर ने लिखा...भाई तुझे मौत से डर नहीं लगता क्या? रील के चक्कर में अपना दिमाग बेच खाया है क्या. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पाकिस्तान के लोग ही ऐसी हरकत कर सकते हैं. कुछ ने शख्स से सवाल किया कि उसका दिमाग घुटनों में है क्या?

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
Viral Video: अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget