एक्सप्लोरर

Viral Video: ट्रेन रोकने की कोशिश कर रहे शख्स को लोको पायलट ने जड़ा थप्पड़, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इसमें एक शराबी रेलवे ट्रैक पर आकर ट्रेन को रोकने की कोशिश करता है. वहीं लोको पायलट ट्रेन से उतर कर उसे पीटते दिख रहा है.

Shocking Viral Video: हमारे देश में आए दिन लाखों की संख्या में यात्रियों को ट्रेन से सफर कर अपनी मंजिल पर पहुंचते देखा जाता है. जिसके लिए रेलवे की ओर से हजारों ट्रेनों का संचालन किया जाता है. वहीं ट्रैक पर फुल स्पीड में दौड़ने वाली यह ट्रेनें अपने सामने वाली किसी भी बड़ी चीज के परखच्चे उड़ा सकती है. फिर भी कुछ ऐसे सिरफिरे लोग मिलते रहते हैं जो इनके रास्ते में रोड़ा बन कर खड़ा होना पसंद करते हैं.

दरअसल, हाल ही में एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक शख्स को पागलपन की हद पार करते देखा जा रहा है. वीडियो में एक शराबी शख्स को देखा जा रहा है. जो की नशे में धुत होकर रेलवे ट्रैक पर चढ़ कर सामने से आ रही ट्रेन को हाथ दिखा कर रोकने की कोशिश करने के साथ ही लोको पायलट को फ्लाइंग किस करते देखा जा रहा है. जिसके बाद कुछ ऐसा होता है. जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की होगी.

रेलवे ट्रैक पर आया शराबी

आमतौर पर ट्रेन के रास्ते में आने वाले किसी भी चीज को उससे टकरा कर बूरी तरह से खत्म होते देखा जाता है. वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि शराबी शख्स के रोकने के बाद ट्रेन का लोको पायलेट उसे रोककर ट्रेन से उतर जाता है और शराबी शख्स की ओर भागते हुए आकर उसे पीटने लगता है. वीडियो को देख यूजर्स की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है. वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

उत्तर प्रदेश के बरेली की घटना

वीडियो में दिखी यह घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की बताई जा रही है. जिसमें शख्स ने शराब पीकर बरेली के सिटी स्टेशन के पास स्थित श्मशान भूमि क्रॉसिंग के पास पटरी पर आ रही कासगंज कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया. जिसके बाद गुस्से से तिलमिलाए लोको पायलट ने शख्स की अच्छी खासी धुनाई कर दी. वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः Video: ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी,

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक लैंडिंग्स, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक लैंडिंग्स, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
कोटा में लड्डू के लिए छात्रों का प्रोटेस्ट, लट्ठ लेकर दौड़ी पुलिस, वीडियो वायरल
कोटा में लड्डू के लिए छात्रों का प्रोटेस्ट, लट्ठ लेकर दौड़ी पुलिस, वीडियो वायरल
दिवाली सेलिब्रेशन में हसीना ने डांस से मचाया तहलका, कलीग्स हुए फिदा
दिवाली सेलिब्रेशन में हसीना ने डांस से मचाया तहलका, कलीग्स हुए फिदा
क्लासरूम में टीचर ने किया धमाकेदार डांस, टेबल पर नाचने लगे बच्चे
क्लासरूम में टीचर ने किया धमाकेदार डांस, टेबल पर नाचने लगे बच्चे

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
'लाभार्थियों के लिए आधार की जगह जल्द...', मंत्री के बयान को कांग्रेस ने SIR से जोड़ा
'लाभार्थियों के लिए आधार की जगह जल्द...', मंत्री के बयान को कांग्रेस ने SIR से जोड़ा
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget