कोटा में लड्डू के लिए छात्रों का प्रोटेस्ट, लट्ठ लेकर दौड़ी पुलिस, वीडियो वायरल
दरअसल, कोटा के कोचिंग संस्थानों (जैसे एलन कोचिंग के कोरल पार्क और सुपाथ एरिया) में यह परंपरा रही है कि हर साल दीपावली की छुट्टियों पर घर जाने से पहले छात्रों को मिठाई के डिब्बे बांटे जाते हैं.

देश की कोचिंग कैपिटल कोटा (Kota) में इस बार दीपावली पर कोचिंग छात्रों का एक बेहद अनोखा और मजेदार 'डिजिटल आंदोलन' देखने को मिल रहा है, जिसे 'लड्डू प्रोटेस्ट' (Laddu Protest) नाम दिया गया है. कोटा को देश का एजुकेशन हब कहा जाता है, जहां देश भर से लाखों छात्र देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं. लेकिन इस बार कोटा की सड़कों पर जो नजारा देखने को मिला, उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. सोशल मीडिया पर कोटा से एक बेहद ही मजेदार और अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जहां कोचिंग छात्र किसी परीक्षा या फीस को लेकर नहीं, बल्कि 'लड्डू' न मिलने पर प्रोटेस्ट (Protest) करने सड़कों पर उतर आए.
क्यों हुआ कोटा में लड्डू आंदोलन
दरअसल, कोटा के कोचिंग संस्थानों (जैसे एलन कोचिंग के कोरल पार्क और सुपाथ एरिया) में यह परंपरा रही है कि हर साल दीपावली की छुट्टियों पर घर जाने से पहले छात्रों को मिठाई के डिब्बे बांटे जाते हैं. इस साल दीपावली पर कोटा में भारी काम के दबाव के कारण कोचिंग संस्थानों को समय पर थोक में बनाने वाले हलवाई नहीं मिल सके, जिसकी वजह से लड्डू की पैकिंग और सप्लाई में देरी हो गई. जब छात्रों को छुट्टियां होने तक मिठाई नहीं मिली, तो कोरल पार्क और आसपास के हॉस्टल्स के स्टूडेंट्स ने कोचिंग संस्थानों के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी और देखते ही देखते इसे एक सोशल मीडिया आंदोलन बना दिया.
View this post on Instagram
'लड्डू जनता पार्टी' का गठन और मीम्स की बाढ़
नाराज छात्रों ने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बाकायदा 'लड्डू जनता पार्टी' (Laddu Janta Party) नाम से पेज और अकाउंट बना डाले. इंटरनेट पर छात्रों ने तरह-तरह के मजेदार मीम्स, रील्स और पोस्ट्स की झड़ी लगा दी. स्टूडेंट्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा "कोटा आने से बेनिफिट तो मिला पर लड्डू नहीं मिला" और "यह कैसा शोषण है, हमें हमारा हक चाहिए" देखते ही देखते हैशटैग #allenladdu और #ladduprotest ट्रेंड करने लगे.
जयपुर और भीलवाड़ा के हलवाईयों से किया गया संपर्क
शुरुआत में इसे सिर्फ बच्चों की शरारत माना जा रहा था, लेकिन जब सोशल मीडिया पर यह कैम्पेन तेजी से वायरल हुआ, तो कोचिंग संचालकों ने भी इसे गंभीरता से लिया. उन्होंने बड़ी मात्रा में लड्डू तैयार करवाने के लिए इंदौर, जयपुर और भीलवाड़ा तक के हलवाइयों से संपर्क किया गया. आखिरकार कोटा की ही दो बड़ी फैक्ट्रियों को ऑर्डर देकर दिन-रात काम कराया गया और लड्डू तैयार करवाए गए. जिसके बाद खुद कोचिंग संचालकों ने छात्रों के बीच आकर छात्रों का मुंह मीठा करवाया.
यह भी पढ़ें: India Pakistan Boxing Viral Video: भारतीय बॉक्सर ने स्टेज पर पाकिस्तानी को मारा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल
हम जीत गए...लड्डू मिलने की खुशी को सोशल मीडिया पर किया बयां
लड्डू मिलते ही छात्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर खुशी भी जताई कि "भाइयों हम लोग प्रोटेस्ट जीत गए, सपोर्ट के लिए शुक्रिया!" कुल मिलाकर यह कोई राजनीतिक या हिंसक प्रदर्शन नहीं था, बल्कि कोटा के स्टूडेंट्स का अपनी दिवाली की मिठाई के लिए किया गया एक बेहद मजाकिया और सफल डिजिटल कैंपेन था. यूजर्स ने भी इस पर मजे लेते हुए कहा...आज का जेन जी इस्तीफे से लेकर लड्डू तक के लिए सीरियस है. एक और यूजर ने लिखा...कोटा कमाल है, लड्डू के लिए ऐसी जंग नहीं देखी.
यह भी पढ़ें: इटली के कपल ने आगरा में रचाई हिंदू रीति से शादी, लिए 7 फेरे, वीडियो वायरल






















