एक्सप्लोरर

मेट्रो में हवाबाजी करते हुए सवार हो रहा था शख्स, दांव उल्टा पड़ते ही नजर आ गए तारे

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मेट्रो में चढ़ने के दौरान हवाबाजी करते हुए छलांग लगाकर घुसने की कोशिश करता है और बॉक्स से टकराकर घायल हो जाता है.

Metro Viral Video: हाल ही के दिनों में दुनियाभर के मेट्रो ट्रेन के कई वीडियो तेजी से वायरल होते नजर आ रहे हैं. ज्यादातर लोगों को मेट्रो में सफर के दौरान अजीबोगरीब हरकत करते देखा जा रहा है. जहां भारत की मेट्रो में लोगों को टॉवल लपेटे और टूथब्रश करते देखा गया. वहीं बीते दिनों एक शख्स न्यूयॉर्क की मेट्रो में नहाते नजर आया, वहीं अब एक अन्य वीडियो में एक शख्स को मेट्रो में चढ़ने के दौरान हवाबाजी करते देखा गया. जिसके सजा उसे अगले ही पल मिल गई. 

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होने चाहत रखने वाले ज्यादातर कंटेंट क्रिएटर किसी भी हद तक जाने को तैयार नजर आते हैं. जिसके कारण उन्हें अजीबोगरीब कारनामे करते और खुद को मुसीबत में डालते देखा जाता है. ऐसा ही नजारा इन दिनों वायरल हो रही एक वीडियो में देखने को मिला जिसमें हम एक शख्स को छलांग लगाकर मेट्रो के अंदर घूसते देख सकते हैं. वहीं लैंडिंग के दौरान उसके साथ एक छोटा सा हादसा हो जाता है. जिससे उसके सिर पर काफी ज्यादा चोट लग जाती है.

मेट्रो में छलांग लगाकर घुस रहा शख्स

सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींच रहे और वायरल हो रहे इस वीडियो को @NoContextHumans नाम के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में एक शख्स को जंप मारकर मेट्रो के अंदर उस वक्त घुसते देखा गया, जिस वक्त उसके दरवाजे हंद होने ही वाले थे. जिस दौरान शख्स ने स्पीड से दौड़कर जंप लगाई, जिसके कारण वह भले ही मेट्रो के अंदर समय से पहुंच गया, लेकिन जंप के दौरान ऊंचाई ज्यादा होने के कारण वह मेट्रो के अंदर आते ही एक बॉक्स से टकरा गया.

वीडियो को मिले 3 मिलियन व्यूज

वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉक्स से टकरा कर शख्स को मेट्रे के फर्श पर गिर जाता है, जिसके बाद वह अपने सिर को पकड़कर उसे मलने लगता है. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक 3.2 मिलियन तकरीबन 32 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 48 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है. ज्यादातर यूजर्स ने वीडियो को देख शख्स की हरकतों को पागलपन बताया है.

यह भी पढ़ेंः Video: बेसबॉल खेलते समय बच्ची ने दिखाया हैरतअंगेज करतब, दिल हार बैठे लाखों यूजर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश
एयर प्यूरीफायर का कमाल...एक झटके में साफ कर दिया पूरा स्मोक
एयर प्यूरीफायर का कमाल...एक झटके में साफ कर दिया पूरा स्मोक

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget