एक्सप्लोरर

Video: बेसबॉल खेलते समय बच्ची ने दिखाया हैरतअंगेज करतब, दिल हार बैठे लाखों यूजर्स

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो तेजी से युजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. जिसमें बच्ची बेसबॉल खेलने के साथ ही हैरतअंगेज करतब दिखाती नजर आ रही है. जिसे देख हर कोई दंग है.

Baseball Viral Video: सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए और वायरल हो जाए इस बात का अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता है. अक्सर यूजर्स ऐसे वीडियो की तलाश में रहते हैं जो फनी होने के साथ ही काफी मनोरंजक भी होते हैं. ऐसे में उनकी तलाश पूरी होने पर वह अपने पसंदीदा वीडियो को दोस्तों संग शेयर करते देखे जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही प्यारा और फनी वीडियो सामने आया है. जिसे देख यूजर्स दंग रह गए हैं और यूजर्स इस वीडियो को लूप में देखने को मजबूर हो रहे हैं.

हमारे देश में अक्सर बच्चों को क्रिकेट के लिए पागल देखा जाता है. मैदान से लेकर गली-मोहल्ले तक में बच्चे क्रिकेट खेलते नजर आते हैं. वहीं विदेशों में क्रिकेट से मिलते-जुलते खेल बेसबॉल को काफी पसंद किया जाता है. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है. जिसमें छोटे बच्चों को मैदान पर बेसबॉल खेलते देखा गया. जिस दौरान एक बेहतरीन शॉट खेलने के बाद एक बच्ची हैरतअंगेज करतब दिखाती नजर आ रही है.

करतब दिखा रही बच्ची

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया के ज्यादातर प्लेटफॉर्म पर यूजर्स लगातार शेयर कर रहे हैं. ट्विटर पर इस वीडियो को @buitengebieden नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में मैदान पर एक छोटी बच्ची को सिर पर बेसबॉल कैप और नीले रंग की जर्सी में देखा जा रहा है. जो की स्टैंड पर रखी गेंद को जोरदार शॉट मारकर रन के लिए भागती है. इसके साथ ही वह भागते समय जमीन पर हाथों को रख पलटते हुए करतब करती नजर आती है.

वीडियो को मिले 6 मिलियन व्यूज

वीडियो के बैकग्राउंड में एक शख्स की आवाज को सुना जा सकता है जो कहता है कि बच्ची ने यह दोबारा किया है. फिलहाल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है. हर कोई बच्ची के हैरतअंगेज करतब से खुश और हैरान दोनों ही नजर आ रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया पर खबर लिखे जाने तक 6.4 मिलियन तकरीबन 64 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 60 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक कर बच्ची के हैरतअंगेज कारनामे की सराहना की है.

यह भी पढ़ेंः विशालकाय मगरमच्छ ने अचानक किया हारवेस्टर मशीन पर हमला, होश उड़ा देगा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रिप लगी थी और डांस की महफिल में पहुंच गया मरीज- फिर जमकर लगाए ठुमके
ड्रिप लगी थी और डांस की महफिल में पहुंच गया मरीज- फिर जमकर लगाए ठुमके
भारतीय शादी में अमेरिकी दुल्हन का डांस- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
भारतीय शादी में अमेरिकी दुल्हन का डांस- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
₹50 हजार के Meta Glasses का दाम सुन मां के उड़े होश, वीडियो वायरल
₹50 हजार के Meta Glasses का दाम सुन मां के उड़े होश, वीडियो वायरल
मेहंदी लगाकर महीने का लाखों कमा रही ये इंजीनियर- वीडियो ने उड़ाए होश
मेहंदी लगाकर महीने का लाखों कमा रही ये इंजीनियर- वीडियो ने उड़ाए होश

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget