एक्सप्लोरर

ऐसे दोस्त हों तो दुश्मन की क्या जरूरत! पूल में नहा रहे थे दोस्त, शख्स ने छोड़ दिए सैकड़ों मेंढक- वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि यह दोस्त अपने हाथ में एक बड़ा सा थैला लेकर पूल के पास आता है. पहली नजर में तो ऐसा लगता है कि शायद उसमें खाने-पीने की कोई चीज या स्विमिंग का कोई सामान होगा.

सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोस्तों की मस्ती अचानक डर और अफरा-तफरी में बदल जाती है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लड़के आराम से स्विमिंग पूल में नहा रहे होते हैं और ठंडी फुहार का आनंद ले रहे होते हैं. हर कोई अपने मजे में डूबा होता है लेकिन तभी वहां उनका एक दोस्त आता है जिसकी हरकत सबके होश उड़ा देती है.

पूल में नहा रहे लोगों पर शख्स ने उंडेल दिए मेंढक

वीडियो में देखा जा सकता है कि यह दोस्त अपने हाथ में एक बड़ा सा थैला लेकर पूल के पास आता है. पहली नजर में तो ऐसा लगता है कि शायद उसमें खाने-पीने की कोई चीज या स्विमिंग का कोई सामान होगा. लेकिन हकीकत सामने आते ही सबकी चीख निकल जाती है. उस थैले में कई सारे जिंदा मेंढक भरे होते हैं जिन्हें वह दोस्त बिना किसी डर या हिचकिचाहट के सीधे पूल में उंडेल देता है. जैसे ही मेंढक पानी में गिरते हैं, पूल में नहा रहे लड़कों की हालत खराब हो जाती है और वहां जोरदार अफरा-तफरी मच जाती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by CHUTIYAPA (@_.chutiyapa._)

तितर बितर हो गए लोग, मजेदार बन गया माहौल

कुछ लोग पूल से बाहर भागने की कोशिश करते हैं, तो कुछ पानी में ही इधर-उधर भागते नजर आते हैं. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि पूल में तैरने वालों का मजा एक झटके में खौफनाक अनुभव में बदल गया. वहीं उस दोस्त की शरारत देखकर लोग हंस भी रहे हैं और हैरान भी. यूजर्स सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं कि अगर ऐसे दोस्त हों तो फिर किसी दुश्मन की जरूरत ही नहीं पड़ती.

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े महिला के गले पर मारा हाथ और सोने की चेन ले उड़े बाइक सवार, बीकानेर का वीडियो वायरल

अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे यूजर्स

यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है और लोग इसे शेयर कर खूब मजे ले रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि यह दोस्ताना मजाक अपनी हद से बाहर हो गया, तो वहीं कई लोग इसे अब तक का सबसे खतरनाक मजाक बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने धूम मचा दी है और हर कोई इसे देखकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहा है. एक तरफ लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं तो दूसरी तरफ यह सोचकर सिहर उठते हैं कि अगर उनकी जगह कोई और होता तो उसका क्या हाल होता.

यह भी पढ़ें: खड़े-खड़े चकरघिन्नी बन गई BYD की कार, जिसने देखा वीडियो उसने दांतों तले दबा लीं उंगलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनॉट प्लेस में 5 घंटे हाथ में तिरंगा लिए खड़ी रही महिला, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस में 5 घंटे हाथ में तिरंगा लिए खड़ी रही महिला, वीडियो वायरल
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget