एक्सप्लोरर

इस फ्लाइट में हाथ-पैर बांधकर लाया गया पैसेंजर, किया था ऐसा काम कि खबर पढ़कर ही लगने लगेगा डर

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स फ्लाइट के शीशों को लात मारकर तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है, इसके बाद क्रू मेंबर्स ने शख्स के हाथ पैरों को रस्सी से बांध डाला.

Trending Video: फ्लाइट में आपने कभी ना कभी तो सफर किया ही होगा. अगर नहीं किया हो तो आपको ये तो मालूम होगा कि फ्लाइट के टेक ऑफ करते वक्त कुर्सी की पेटी बांध ली जाती है. लेकिन जरा सोचिए कैसा हो जब कोई शख्स कुर्सी की पेटी खोलकर फ्लाइट की खिड़की पर लगे कांच को तोड़ने लग जाए.

फ्लाइट में खिड़की को टूटता देख जाहिर है किसी की भी रूह कांप जाएगी, क्योंकि यह मामला सैकड़ों पैसेंजर्स की जान के साथ जुड़ा हुआ होता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स फ्लाइट के शीशों को लात मारकर तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है, इसके बाद क्रू मेंबर्स ने शख्स के हाथ पैरों को रस्सी से बांध डाला.

प्लेन में अचानक उग्र हुआ शख्स, तोड़ने लगा फ्लाइट के कांच

दरअसल, फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने प्लेन की खिड़की को लात मारकर तोड़ डाला, जिसके बाद वो अपने सामने वाली सीट पर जोर जोर से मुक्के मारने लगा. साथी यात्रियों ने किसी तरह से शख्स को पकड़कर उसके पागलपन पर काबू पाया. यात्रियों को जब कुछ नहीं मिला तो उन्होंने अपने जूते के फीतों से शख्स के हाथ पैर बांध डाले. घटना मंगलवार की है जहां डेनवर से ह्यूस्टन जा रहे एक प्लेन में अचानक गड़बड़ी आ गई. एनवाई पोस्ट के मुताबिक यात्री विक्टोरिया क्लार्क ने बताया कि जब उसकी सीट पर बैठी महिला ने फ्लाइट अटेंडेंट से सीट बदलने को कहा तो एक अज्ञात शख्स जोर जोर से सामने वाली सीट पर मुक्के मारना शुरू कर दिया.

यात्रियों ने बांध दिए हाथ पैर

आगे पैसेंजर ने बताया कि इन सभी से महिला बुरी तरह से डर गई और जब वह अपनी सीट से उठी तो उस शख्स ने प्लेन की खिड़की पर लात मारकर उसे तोड़ने की कोशिश की जिससे प्लेन के अंदर का प्लेक्स ग्लास कवर पैनल टूट गया. हालांकि खिड़की पर हु्ए इस नुकसान से प्लेन की सुरक्षा में कोई खलल नहीं आया और फ्लाइट ह्यूस्टन के बुश इंटरकॉन्टिनेंटल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई. वायरल हो रहे वीडियो में काफी सारे यात्रियों ने शख्स को गर्दन से पकड़ा हुआ है और उसके हाथ पैर बांधे जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: स्ट्रीट डॉग के बर्थडे पर शहर में लगे बैनर, जीप पर बिठाकर केक काटने का वीडियो मचा रहा गदर

यूजर्स ने यूं दिए रिएक्शन

वीडियो को @MarioNawfal नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 2 लाख 70 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...हमें पागलखानों की जरूरत है, इन्हें और ज्यादा खोला जाए. एक और यूजर ने लिखा...इन सभी यात्रियों के जज्बे को सलाम. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा... इन जैसे लोगों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए उसके बाद इनकी अक्ल ठिकाने आएगी.

यह भी पढ़ें: व्हाइट ड्रेस में भोजपुरी गाने पर लड़की ने किया डांस, देख के पागल हो गए इंजीनियरिंग कॉलेज के लड़के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

Embed widget