एक्सप्लोरर

King Cobra Viral Video: खतरनाक किंग कोबरा को बाथरूम में नहलाता दिखा शख्स, लोग बोले- आग से क्यों खेल रहे हो?

King Cobra Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स किंग कोबरा के सिर को टच कर रहा है, इसके अलावा वो बेहद नजदीक से बेखौफ होकर उसे नहला भी रहा है.

डर हर किसी को लगता है, लेकिन दुनिया में कई ऐसे लोग भी हैं जो किसी भी हाल में नहीं घबराते हैं. साथ ही वो ऐसे जानवरों के साथ भी आसानी से रह लेते हैं, जिन्हें देखते ही किसी की भी रूह कांप उठे. ऐसा ही जीव सांप भी है, जिसे देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो जाते हैं. हालांकि कुछ लोगों को इन खतरनाक सांपों के साथ रहने का शौक होता है और वो इनके साथ ऐसे रहते हैं, जैसे किसी दोस्त के साथ रहा जाता है. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो अक्सर वायरल होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो पिछले कुछ दिनों से वायरल है, जिसमें एक शख्स खतरनाक किंग कोबरा को नहलाता हुआ दिख रहा है. 

कोबरा को नहलाने का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाथरूम में किंग कोबरा के साथ है. इसके बाद वो पास रखी बाल्टी से कोबरा को नहलाना भी शुरू कर देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ये शख्स इस दौरान कोबरा को बार-बार अपने हाथों से छू रहा है. भारत के एक फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर ने एक्स पर ये वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने इस शख्स को कहा है कि आप क्यों आग से खेल रहे हो. 

फॉरेस्ट ऑफिसर सुसांता नंदा ने एक्स पर लिखा, किंग कोबरा को नहलाना... सांपों के पास अपनी सुरक्षा और खुद को साफ रखने के लिए त्वचा होती है, जिसे वो समय-समय पर छोड़ते रहते हैं, तो फिर आग से खेलने की क्या जरूरत है?

लोगों ने किए जमकर कमेंट
खतरनाक किंग कोबरा के साथ इस तरह से खेलने वाले इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. हजारों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं कि इस कोबरा का जहर निकाला गया है, जिसके बाद ही शख्स ऐसी हिम्मत दिखा पा रहा है. वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये इस शख्स का आखिरी स्नान हो सकता है. वहीं कुछ लोगों ने इस पर मजे भी लिए और लिखा कि जानवरों को भी नहाने का पूरा हक है. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. 

ये भी पढ़ें - Zomato डिलीवरी गर्ल ने बिना हेलमेट के बोल्ड अंदाज में चलाई बाइक, कंपनी पर भड़का लोगों का गुस्सा- VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget