एक्सप्लोरर

Viral: 'बेटे को बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदी बहन...', शख्स ने Photo शेयर कर रेलवे से की शिकायत

Trending News: एक्स यूजर ने लिखा, "मेरी बहन के पास अपने बच्चे को सुरक्षित वापस लाने के लिए चलती ट्रेन से बाहर निकलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. इसकी वजह से उसे चोटें भी आईं."

Indian Railways News: एक शख्स ने एक्स (पहले ट्विटर) पर ट्रेन के अंदर की एक भयावह तस्वीर शेयर की है. उसने बताया कि उसकी बहन के पास चलती ट्रेन से कूदने के अलावा कोई और ऑप्शन मौजूद नहीं था, क्योंकि उसका बच्चा स्टेशन पर ही छूट गया था. एक्स यूजर ने बताया कि ये सब 3 AC कोच में यात्रा करने के दौरान हुआ. शख्स ने एंट्री गेट के पास की तस्वीर भी शेयर की है और बताया कि लोगों की भारी भीड़ की वजह से मेरी बहन का ट्रेन में चढ़ना तक मुश्किल हो गया था. सोशल मीडिया पर रचित जैन नाम के यूजर का ये पोस्ट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

एक्स यूजर ने लिखा, "मेरी बहन के पास अपने बच्चे को सुरक्षित वापस लाने के लिए चलती ट्रेन से बाहर निकलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. इसकी वजह से उसे चोटें भी आईं. ये चिंता की बात है कि कैसे पैसा देने के बावजूद यात्रियों को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसमें शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं तक ना यूज कर पाना शामिल है."

ट्रेन से बाहर निकलने की नहीं मिली जगह

उसने आगे लिखा, "यह स्पष्ट है कि बिना टिकट वाले अनाधिकृत यात्री भी ट्रेन के भीतर जगह घेर रहे हैं, जिससे स्थिति बिगड़ रही है. अराजक स्थिति को तुरंत हल करने के लिए कृपया रेलवे पुलिस या टिकट चेकर को भेजें. सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित, आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई अनिवार्य है." इस पोस्ट को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं, कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

एक यूजर ने लिखा, "पिछले महीने ही हमारे साथ भी ऐसा ही हुआ.. हमें ट्रेन से बाहर जाने की जगह नहीं मिली." एक और यूजर ने लिखा, "रेल मंत्रालय को इस ओर ध्यान देना चाहिए."  वहीं, एक यूजर ने लिखा, "ट्रेनों में थर्ड एसी कोच भी जनरल डिब्बे के समान बनता जा रहा है."

ये भी पढ़ें-

Video: बेटे के 18वें बर्थडे पर पिता ने दी Lamborghini कार, वीडियो देख यूजर्स ने यूं लिए मजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget