एक्सप्लोरर

Starbucks की पीनी थी कॉफी, शख्स ने दौड़ाया ऐसा दिमाग, 400 की कॉफी 190 की पड़ी, जानें ऐसा कैसे किया?

एक शख्स को स्टारबक्स की 400 रुपये की कॉफी सिर्फ 190 रुपये में पड़ी. अब आप सोच रहे होंगे कि स्टारबक्स की कॉफी इतनी सस्ती कैसे मिल सकती है. आइए हम आपको बताते हैं कि इस शख्स ने आखिर ऐसा कैसे किया?

जब बात पैसे बचाने की आती है तो कुछ लोगों का दिमाग इतनी तेजी से दौड़ता है कि हर कोई उनसे प्रभावित हो जाता है. आपने स्टारबक्स का नाम तो सुना ही होगा और यहां मिलने वाली कॉफी का रेट भी अच्छे से मालूम होगा. कई लोगों को स्टारबक्स की कॉफी पीने की इच्छा होती है, लेकिन लो-बजट के चलते वे अक्सर ऐसा नहीं कर पाते. क्योंकि स्टारबक्स की कॉफी काफी महंगी होती है. अधिकतर लोग यही सोचकर इसकी दहलीज पर नहीं जाते कि इससे सस्ती और अच्छी कॉफी तो कई रेस्टोरेंट्स में मिल जाएगी. 

हालांकि अगर हम आपसे कहें कि एक शख्स को स्टारबक्स की 400 रुपये की कॉफी सिर्फ 190 रुपये में पड़ी है तो आपका क्या रिएक्शन होगा? बेशक यह सुनकर आपके होश उड़ गए होंगे और सोच रहे होंगे कि स्टारबक्स की कॉफी इतनी सस्ती कैसे मिल सकती है. आइए हम आपको बताते हैं कि इस शख्स ने 50 पर्सेंट से ज्यादा का प्रॉफिट कैसे हासिल किया.

शख्स के जुगाड़ की जमकर हो रहीं तारीफें

दरअसल जिस शख्स की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम संदीप मल है. संदीप स्टारबक्स में बैठकर कॉफी का मजा लेना चाहते थे. हालांकि वो कॉफी पर ज्यादा पैसा खर्च बिल्कुल नहीं करना चाहते थे. बस फिर क्या था, उन्होंने अपना दिमाग दौड़ाया और ऐसी ट्रिक ढूंढ निकाली, जिसके लिए अब सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफें हो रही हैं. संदीप ने स्टारबक्स में बैठे-बैठे ही जोमैटो से वहीं कॉफी ऑर्डर की, जो उसे स्टारबक्स में 400 रुपये की पड़ रही थी.

जोमैटो से कम पैसों में मंगाई वही कॉफी

हालांकि यहां चौंकाने वाली बात यह है कि जोमैटो से ऑर्डर की गई वही सेम कॉफी संदीप को महज 190 रुपये में पड़ी यानी सीधा-सीधा 50 पर्सेंट से ज्यादा का प्रॉफिट वो भी स्टारबक्स वाली कॉफी के साथ. संदीप की पोस्ट पर कई लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन्स दिए हैं. एक यूजर ने कहा, 'कितना कूल आइडिया है'. जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'यह सही मायनों में जुगाड़ है'. 

ये भी पढ़ें: समंदर में तैर रहे शख्स पर शार्क का हमला, अंत तक की खुद को बचाने की कोशिश...मगर हार गया जंग, सामने आया खौफनाक Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget