एक्सप्लोरर

समंदर में तैर रहे शख्स पर शार्क का हमला, अंत तक की खुद को बचाने की कोशिश...मगर हार गया जंग, सामने आया खौफनाक Video

वीडियो में दिख रहा है कि शख्स खुद को बचाने की बहुत कोशिशें करता है. लेकिन टाइगर शार्क बार-बार उसके इर्द-गिर्द चक्कर लगाने लगती है और मौका पाते ही हमला बोल देती है.

Tiger Shark Attack In Egypt: मिस्त्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. मिस्त्र के हर्गहाडा के रेड सी रिजॉर्ट में हुए एक शार्क अटैक में एक व्यक्ति की जान चली गई है. बताया जा रहा है कि जिस शख्स की मौत हुई है, वो रूस का नागरिक था. मिस्त्र के पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि हर्गहाडा शहर के पास स्थित रिजॉर्ट में अचानक एक टाइगर शार्क ने रूसी व्यक्ति पर हमला बोल दिया. रूसी शख्स ने कई बार शार्क के हमले से बचने की कोशिश की. उसके चंगुल से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया. लेकिन वो नहीं बच सका. 

यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है. इस खौफनाक मंजर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें इस पूरी घटना को साफ-साफ देखा जा सकता है. वीडियो में दिख रहा है कि शख्स खुद को बचाने की बहुत कोशिशें करता है. लेकिन टाइगर शार्क बार-बार उसके इर्द-गिर्द चक्कर लगाने लगती है और मौका पाते ही हमला बोल देती है. शार्क ने कई बार शख्स को पानी के अंदर खींचने की भी कोशिश की. 

बचाने गए लोग, लेकिन नहीं बच सकी जान

इस घटना के दौरान एक लाइफगार्ड ने चिल्लाकर अनहोनी का संकेत दिया था, जिसके बाद कुछ लोग शख्स को बचाने के लिए भी गए थे. हालांकि शार्क के हमले से लहूलुहान शख्स ने मदद मिलने से पहले ही दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद अधिकारियों ने बीच के 46-मील यानी 74 किमी के दायरे को फिलहाल के लिए बंद कर दिया है और यह जानकारी दी है कि ये रविवार तक ऑफ-लिमिट ही रहेगा. मंत्रालय ने बताया कि जिस टाइगर शार्क ने शख्स पर हमला किया था, उसको पकड़ लिया गया है. अब इस बात का पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आखिर इस हमले के पीछे की वजह क्या थी. 

पिता ने अपनी आंखों से देखा पूरा मंजर

रिपोर्ट के मुताबिक, जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त किनारे पर शख्स का पिता भी मौजूद था. पिता ने अपनी आंखों से इस खौफनाक मंजर को देखा. हालांकि वे कुछ कर नहीं सके. हर्गहाडा शहर में स्थित रूसी वाणिज्य दूतावास ने मारे गए शख्स को अपने देश का नागरिक बताया है. शख्स का नाम व्लादिमीर पोपोव बताया जा रहा है. रूस की 'तास' न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शख्स की उम्र 23 वर्ष थी. वो रूसी नागरिक जरूर था, लेकिन काफी लंबे समय से मिस्त्र में ही रह रहा था.

ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन पर स्टंट करना पड़ा भारी, पिलर से टकराया शख्स, पलक झपकते ही चली गई जान, रोंगटे खड़े कर देगा ये Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cat Viral Video: दूध पीने के चक्कर में बिल्लो ने लोटे में फंसा लिया मुंह, फिर जो हुआ... वीडियो देखकर आएगी हंसी
दूध पीने के चक्कर में बिल्लो ने लोटे में फंसा लिया मुंह, फिर जो हुआ... वीडियो देखकर आएगी हंसी
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget