एक्सप्लोरर

Video: गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने पहुंचे शख्स को मिला उल्टा सरप्राइज... यहां देखिए वीडियो

Viral trend: एक शख्स अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए घुटनों के बल बैठ कर रिंग ऑफर करता है. लेकिन उसे उल्टा खुद सरप्राइज होना पड़ता है.

Viral video: कई बार लोग अपने लवर को सरप्राइज प्रपोज करने का प्लान करते हैं, लेकिन उन्हें खुद ही सरप्राइज मिल जाता है. ऐसा ही एक नजारा टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में देखने को मिला जब एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया और उल्टा उसे ही सरप्राइज मिल गया. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो सिंगापुर में हो रहे टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट का है, जिसमें एक शख्स अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए घुटनों के बल बैठ कर रिंग ऑफर करता है. लेकिन उसे उल्टा खुद सरप्राइज होना पड़ता है. क्योंकि यही प्लान उसकी प्रेमिका का भी होता है. घुटनों पर बैठे शख्स को उसकी प्रेमिका भी रिंग दिखा कर शादी के लिए प्रपोज करती है.

यह देखकर कपल भावुक हो जाता है और एक दूसरे को अंगूठी पहना कर प्रपोज करता है. वहां खड़े लोग इस प्यारे से कपल के लिए जोरदार हूटिंग करते नजर आ रहे हैं. प्रपोज करने वाले शख्स ने बताया कि वे वियतनाम के रहने वाले हैं और 8 साल से एक दूसरे के साथ हैं. वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा " The man met his match... in the most wholesome way possible "

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MustShareNews (@mustsharenews)

 

इस प्यारे से पल को वहां खड़े एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जिसे @MustShareNews नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 2 लाख 42 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. तो वहीं करीब 25 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है. कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा....मैं इन दोनों के लिए दिल से खुश हूं. एक और यूजर ने लिखा....अंगूठी गलत अंगुली में पहनाई है. तो वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया...प्रपोज करने का सबसे बेहतरीन लम्हा.

यह भी पढ़ें: Viral Video: जब पड़े बीमार भगवान श्रीराम, जांच के लिए भागते हुए पहुंचे डॉक्टर साहब, हैरान हुए लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग
7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग
भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन... लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 
भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन... लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 
वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो
गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget