एक्सप्लोरर

कैब बुक नहीं हुई तो शख्स ने Zomato से ऑर्डर कर लिया खाना, डिलीवरी ब्वॉय की बाइक पर बैठकर पहुंचा घर, देखें VIDEO

वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स ने अपने घर पहुंचने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया कि हर कोई अब सोशल मीडिया पर उसकी तारीफ करता नजर आ रहा है.

भारतीय लोगों के न तो दिमाग की कमी है और ना ही जुगाड़ की. ये हमेशा हर क्षेत्र में खुद को बेहतर साबित करने में सफल रहे हैं. कभी कोई प्लास्टिक की बोतल से घर के दरवाजे का ताला बना देता है तो कभी कोई खाट से फोर व्हीलर बना डालता है. ऐसे ही चौंकाने वाले जुगाड़ रोजाना इंटरनेट पर देखने को मिलते हैं. अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बार फिर जुगाड़ का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो देखकर आप भी कह उठेंगे कि "भई दिमाग हो तो ऐसा'.

वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स ने अपने घर पहुंचने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया कि हर कोई उसकी तारीफ करता नजर आ रहा है. इस वीडियो को सार्थक सचदेवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सार्थक रॉयल हेरिटेज मॉल के बाहर खड़े हैं और कैब या ऑटो की तलाश कर रहे हैं. लेकिन उन्हें न तो ऑटो मिली और ना ही कैब. कोई साधन न मिलने की वजह से सार्थक पहले तो परेशान हो गए. हालांकि इसी दौरान उनके दिमाग में एक धांसू आइडिया आया, जिसे जानने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स भी काफी खुश हो गए हैं. 

Zomato ऐप से ऑर्डर किया खाना

दरअसल सार्थक ने अपने घर तक पहुंचने के लिए सबसे पहले मॉल के अंदर मौजूद एक रेस्टोरेंट से Zomato ऐप के जरिए खाना ऑर्डर किया. खाना ऑर्डर करते वक्त उन्होंने डिलीवरी के लिए एड्रेस अपने घर का डाला. इसके बाद वो डिलीवरी ब्वॉय के निकलने का इंतजार करने लगे. कुछ देर इंतजार करने के बाद उन्होंने डिलीवरी ब्वॉय को फोन किया और अपनी पूरी परेशानी बताई. इसके बाद उनके पास एक डिलीवरी ब्वॉय आया, जो उनका भिड़ाया हुआ जुगाड़ देखकर दंग रह गया. डिलीवरी ब्वॉय इतना हैरान हो गया कि वह शख्स के साथ सेल्फी लेने लगा. 

डिलीवरी ब्वॉय ने पहुंचाया घर

डिलीवरी ब्वॉय ने सार्थक का फूड ऑर्डर रिसीव किया और उन्हें अपनी बाइक पर पीछे बैठाकर घर तक ले गया. घर पहुंचने के बाद सार्थक ने अपना खाना डिलीवरी ब्वॉय के साथ शेयर किया. इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. जबकि कई यूजर्स ने इसपर कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने कहा, 'वो सब तो ठीक है लेकिन कैमरामैन को घर कौन लेकर गया.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'मॉर्डन प्रॉब्लम्स के लिए मॉर्डन सॉल्यूशन्स की जरूरत होती है, ये टेम्पलेट आप ही के लिए बना है.'

ये भी पढ़ें: परिवार से बिल्कुल अलग दिखता था बेटा, शख्स को पत्नी पर हुआ शक, कराया DNA टेस्ट, मगर सच्चाई जानकर उड़ गए होश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: पानी को चीरते हुए निकली वंदेभारत एक्सप्रेस, फ्लाई ओवर तक आई बौछारें- वीडियो वायरल
पानी को चीरते हुए निकली वंदेभारत एक्सप्रेस, फ्लाई ओवर तक आई बौछारें- वीडियो वायरल
Video: खिलाड़ियों ने पानी में खेला क्रिकेट, नदी में कराई स्विंग और फिर मारे जोरदार शॉट्स- वीडियो वायरल
खिलाड़ियों ने पानी में खेला क्रिकेट, नदी में कराई स्विंग और फिर मारे जोरदार शॉट्स- वीडियो वायरल
महिला ने मुंबई लोकल में रात साढ़े 12 बजे अकेले किया सफर, बताई ये अनोखी बात- वीडियो वायरल
महिला ने मुंबई लोकल में रात साढ़े 12 बजे अकेले किया सफर, बताई ये अनोखी बात- वीडियो वायरल
Purvi Tripathi Dance Video: पहली मोहब्बत गाने पर हसीना ने उड़ाया गर्दा, वीडियो देख दीवानों का कांपने लगा बदन 
पहली मोहब्बत गाने पर हसीना ने उड़ाया गर्दा, वीडियो देख दीवानों का कांपने लगा बदन 

वीडियोज

Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
Embed widget